हरियाणा : हरियाणा विधानसभा के चैम्बर में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीजन ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने कहा कि “विकसित भारत” का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का सामूहिक संकल्प है। इसे साकार करने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक, संस्था और जनप्रतिनिधि को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।…
Read MoreDay: June 9, 2026
पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने अपने भाई पर लगाया आरोप, 4 महीने पहले किया था प्रेम विवाह
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर सिर में सटाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक युवक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था। पुलिस ने शव को…
Read Moreविकसित भारत-2047 के निर्माण में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका : हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष Harvinder Kalyan ने कहा है कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह बात राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती उसके नागरिकों की जागरूकता और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर निर्भर करती है। एक जागरूक समाज न केवल अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सचेत रहता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों को भी सशक्त बनाता है।…
Read Moreब्रेकअप के बाद युवक ने खाया ज़हर, Meta Alert से 8 मिनट में पहुंची मेरठ पुलिस, बच गई जान
मेरठ: सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने 25 वर्षीय युवक की जान बचा ली। मेरठ में ब्रेकअप के बाद मानसिक तनाव से गुजर रहे एक युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मेटा (Meta) के अलर्ट सिस्टम और उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसकी जान बचा ली गई। पुलिस महज 8 मिनट के भीतर युवक तक पहुंच गई और समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। जानकारी के अनुसार, मेरठ जिले के सरधना कस्बे का रहने वाला एक युवक अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद…
Read Moreयमुना को साफ करने के लिए मेगा कैंपेन, दिल्ली को 2027 तक 59 नए STP मिलेंगे, गृह मंत्री ने तय की जवाबदेही
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन यमुना नदी को प्रदूषण की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार तेज़ी से कदम उठा रही है। अब हर 20 दिन में यमुना का रिव्यू किया जाएगा। यमुना की बिगड़ती हालत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यमुना सफाई अभियान के लिए एक टाइम-बाउंड प्लान बताया है, जिसमें 2027 तक 59 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाने का टारगेट रखा गया है। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस का अब…
Read Moreउज्ज्वला स्कीम पर भी पड़ा महंगाई का असर, सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या की कम
नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। हर महीने की पहली तारीख को 19 kg वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। रविवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी लगभग ₹29 की बढ़ोतरी की गई। इससे आम जनता को झटका लगा है। इसी सिलसिले में सरकार ने उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों पर भी महंगाई का तगड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक इस सरकारी स्कीम के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर…
Read More