BSEH DElEd Result 2025 OUT: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा ने हरियाणा डीएलएड परीक्षा मार्च 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) परीक्षा में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट बीएसईएच की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने प्रवेश वर्ष, रोल नंबर और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
Haryana D.El.Ed Result 2025 Direct Download Link
रिजल्ट में प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023, 2022-2024 (प्रथम और द्वितीय वर्ष रिएपियर) और 2023-25 प्रथम वर्ष रिएपियर स्टूडेंट्स और टीचर शामिल है। राज्य भर में इन परीक्षाओं के लिए कुल 6252 छात्र अध्यापक उपस्थित हुए थे।
2020-2022 प्रवेश वर्ष में, प्रथम वर्ष मर्सी चांस का उत्तीर्ण प्रतिशत 42.86% था, जबकि दूसरे वर्ष मर्सी चांस का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.07% था। 2021-2023 प्रवेश वर्ष के लिए, प्रथम वर्ष मर्सी चांस का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.67% था, और दूसरे वर्ष मर्सी चांस का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.75% था।
प्रवेश वर्ष 2022-2024 में, 1200 छात्र प्रथम वर्ष की पुनः परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 44.25% रहा है।
Haryana D.El.Ed Result 2025: हरियाणा डीएलएड परीक्षा मार्च 2025 के नतीजे कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ऑल रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा।
3. इसके बाद आपको D.El.Ed. EXAM MARCH 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको अपना प्रवेश वर्ष, रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करना होगा।
5. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
6. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।
7. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
8. भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंट आउट लेना न भूलें।
उम्मीदवार अपने रिजल्ट में ये जानकारियां जरूर चेक करें-
1. उम्मीदवार का अपना
2. उम्मीदवार की जन्मतिथि
3. उम्मीदवार के माता-पिता का नाम
4. रिजल्ट स्टेट्स
5. परीक्षा का नाम
6. परीक्षा का कुल अंक
7. परीक्षा में प्राप्त अंक
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
