2027 से पहले उत्तराखंड की सियासत में ‘सैमी प्रकरण’ का धमाका, हरक सिंह रावत पर आरोपों से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें; भाजपा ने राहुल-प्रियंका से मांगा जवाब

Harak Singh Rawat News

देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर कांग्रेस अब अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े 23 साल पुराने असम महिला प्रकरण को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। असम की महिला ‘सैमी’ (बदला हुआ नाम) ने एक बार फिर हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए नए सिरे से सीबीआई जांच और डीएनए परीक्षण की मांग की है। दूसरी ओर हरक सिंह…

Read More

सोनिया गांधी की ‘Belonging’ रिलीज, 2004 में PM पद ठुकराने के फैसले पर बड़ा खुलासा; राहुल गांधी ने लगाया था गले

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को देशभर में रिलीज हो गई। किताब के प्रकाशित होने के साथ ही सोनिया गांधी के जीवन से जुड़े व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रसंग चर्चा में आ गए हैं। इनमें 2004 में यूपीए सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार करने का उनका फैसला भी शामिल है। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण के कुछ अंश साझा करते हुए बताया कि उस समय…

Read More

यूपी में वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

Supreme Court issues major order, If a death occurs due to a dog bite, The state government will be held responsible and will have to pay compensation.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित तौर पर बड़ी संख्या में जमा होने और उनमें गड़बड़ियों के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग को शिकायतों की जांच करने, आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। कांग्रेस सांसद की याचिका पर सुनवाई यह मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की…

Read More

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जनता की संपत्ति बेचने का विरोध करेंगे

Election Commission in connivance with BJP destroying democracy, Rahul Gandhi alleges massive 'vote theft'

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निजीकरण को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के समर्थन में उतरते हुए आरोप लगाया कि सरकार उस सार्वजनिक बैंक को बेचने जा रही है, जिसे कर्मचारियों ने घाटे से निकालकर मुनाफे में पहुंचाया है। राहुल गांधी ने कहा कि सार्वजनिक बैंक केवल संपत्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने कर्मचारियों और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। बैंक कर्मचारियों के…

Read More

अमित शाह का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को जनता नहीं करेगी माफ

Amit Shah attacks Akhilesh Yadav

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं? शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में…

Read More

उत्तराखंड के 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का तोहफा, खातों में पहुंचे 161.96 करोड़ रुपये

Rs 161.96 crore for farmers in Uttarakhand

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत उत्तराखंड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 161.96 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। वहीं, देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार…

Read More

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Rain Changes Weather

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत हो सकता है। इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण भारत, उत्तर-पश्चिमी राज्यों और…

Read More

PM की विदेश यात्राओं का फ्लाइट रिकॉर्ड नहीं होगा सार्वजनिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने बताया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

RTI case regarding the Prime Minister's foreign visits,

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़ी ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ की जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत मांगे गए इन रिकॉर्ड्स को सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने भर से रिकॉर्ड सार्वजनिक करने के संभावित जोखिम समाप्त…

Read More

20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR से पश्चिमी यूपी तक जलापूर्ति पर पड़ सकता है असर

No water will be released from the Ganga Canal

हरिद्वार : पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के कई इलाकों के लिए महत्वपूर्ण गंगनहर का पानी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस बंदी का असर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए गंगनहर के पानी पर निर्भरता है। इस बार गंगनहर की बंदी आगामी कुंभ मेले की तैयारियों…

Read More

PM और CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी! सरकारी योजना के नाम पर पैसे ऐंठ रहे जालसाज, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Cyber ​​fraud via fake welfare scheme advertisements, Fake advertisements on Facebook and Instagram, Ministry of Home Affairs advisory, Advertisements on Facebook, Ministry of Home Affairs advisory India ,

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को आर्थिक सहायता, नकद इनाम और अन्य लाभ दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद टैक्स, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम…

Read More