देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर 2026 के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने का फैसला लिया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, देशभर में 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं और वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने…
Read MoreCategory: बिजनेस
सहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज
मेरठ : उत्तर प्रदेश में करेंसी चेस्ट से नकली नोट मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है। इसी बीच अब मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में भी लाखों रुपये की नकली करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के करेंसी चेस्ट से जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। मामले…
Read Moreखनन विभाग से भिड़े सहारनपुर के क्रशर कारोबारी, आधी रात से काम बंद; 18 सितंबर से धरना, टैक्स भुगतान रोकने का ऐलान
सहारनपुर : खनन विभाग की कार्रवाई के विरोध में सहारनपुर के क्रशर संचालकों और खनन कारोबारियों ने बड़ा आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। क्रशर्स यूनियन ने विभाग पर क्रशर मालिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब तक उनकी शिकायतों और मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक जिले के सभी क्रशर बंद रखे जाएंगे। कारोबारियों ने 15 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद खनन सामग्री से लदी कोई भी गाड़ी नहीं भरने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 18 सितंबर से जिला मुख्यालय…
Read More20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद, 10% कमीशन पर बाजार में खपाने का खुलासा; सहारनपुर में नए नेटवर्क की जांच
सहारनपुर : सहारनपुर में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों से जुड़े मामले की जांच के बीच अब नकली सिक्कों का मामला सामने आने से पुलिस की चिंता बढ़ गई है। नगर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने 20 रुपये के नकली सिक्के बाजार में चलाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के कब्जे से करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्के बरामद हुए हैं। शुरुआती पूछताछ में नकली सिक्कों को बाजार में खपाने के लिए कमीशन का सिस्टम सामने आया…
Read MorePNB करेंसी चेस्ट में करोड़ों की जाली करेंसी मामले में NIA ने तेज की जांच, 111 करोड़ की खेप पर भी नजर
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सोफिया मार्केट स्थित करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली और संदिग्ध करेंसी मिलने के मामले में अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को देहरादून से NIA के CO रैंक के दो वरिष्ठ अधिकारी सहारनपुर पहुंचे और करेंसी चेस्ट से जुड़े रिकॉर्ड तथा अब तक की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान बैंक अधिकारियों को प्रक्रिया से अलग रखा गया और टीम ने उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पूरे…
Read Moreसहारनपुर में नकली नोटों के नेटवर्क की तलाश में NIA, 17.29 करोड़ की नकली करेंसी से खुलने लगीं परतें, बैंक अधिकारियों में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर के घंटाघर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ 29 लाख रुपये की नकली करेंसी मिलने के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंकिंग सिस्टम के भीतर पहुंचने से सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की आठ सदस्यीय टीम सहारनपुर पहुंची है। टीम नकली नोटों के स्रोत से लेकर उनके करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी खंगाल रही है। NIA की…
Read Moreसहारनपुर में 17 करोड़ की नकली करेंसी का राज गहराया, RBI-PNB की 21 सदस्यीय टीम कर रही जांच
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में करीब 17 करोड़ रुपये की नकली करेंसी मिलने के बाद पूरे मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट सामने आने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पीएनबी के अधिकारियों की 21 सदस्यीय संयुक्त टीम ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरबीआई की टीम भी करेंसी चेस्ट पहुंची और नकदी से जुड़े रिकॉर्ड तथा नोटों की जांच की।शुरुआती जांच में सामने आया है कि जाली नोटों…
Read Moreसहारनपुर के PNB की करेंसी चेस्ट में मिली 7.40 करोड़ की जाली करेंसी, ऑडिट में खुला बड़ा राज, चार पर FIR
सहारनपुर : सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये की जाली करेंसी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घंटाघर स्थित सोफिया मार्केट शाखा की करेंसी चेस्ट में ऑडिट के दौरान करीब 7.40 करोड़ रुपये की करेंसी जाली पाई गई। मामला सामने आने के बाद बैंकिंग व्यवस्था और करेंसी के रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैंक के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे की शिकायत पर सदर बाजार थाने में जाली नोटों से जुड़े मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है।…
Read Moreपंचकुआ के 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, भंडारण और पोर्टल के आंकड़ों में भारी अंतर
सहारनपुर : तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआ में संचालित 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच में क्रेशरों के भंडारण स्थल पर मौजूद उपखनिज और सरकारी पोर्टल पर दर्ज मात्रा के बीच भारी अंतर सामने आया है। जांच में हजारों घनमीटर उपखनिज का अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने सभी 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। साथ ही संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और…
Read Moreशादी का एलबम और वीडियो नहीं देने पर फोटोग्राफर को देना होगा एक लाख रुपये हर्जाना, उपभोक्ता आयोग का सख्त आदेश
अलीगढ़ : शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का पूरा भुगतान लेने के बावजूद ग्राहक को तय सेवाएं उपलब्ध नहीं कराना एक फोटोग्राफर को भारी पड़ गया। अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए फोटोग्राफर को शादी समारोह से जुड़ी सभी फोटो, वीडियो और प्रिंटेड एलबम शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। इसके साथ ही मानसिक पीड़ा और असुविधा के लिए एक लाख रुपये का हर्जाना भी देने को कहा गया है। मामला अलीगढ़ के दुबे का पड़ाव निवासी पल्लवी मोहन से जुड़ा…
Read More