121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान, शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश

121 फीट लंबी तिरंगा कांवड़ ने खींचा सबका ध्यान शहीदों को श्रद्धांजलि और युवाओं को नशामुक्ति का संदेश

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर की सड़कों पर इन दिनों शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के बीच 121 फीट लंबी ‘तिरंगा कांवड़’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। तिरंगे के रंगों में सजी यह विशाल कांवड़ जहां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, वहीं इसके जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और देश के लिए कुछ कर गुजरने का संदेश भी दिया जा रहा है। इस अनोखी कांवड़…

Read More

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और टेंपो बरामद

Encounter in Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 230 रुपये…

Read More

जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल, घुटनों तक गंदे पानी से गुजर रहे कांवड़िए

Kanwariyas are wading through knee-deep dirty water.

सहारनपुर : एक ओर जहां जिला प्रशासन हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भगत कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा है वहीं गांव हाशिमपुरा में मंगलोर रोड़ यानि कांवड़ मार्ग से आई ये तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोल रही हैं। जहां हल्की सी बारिश के बाद शिव भगत कांवड़िए नालों के गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। नालों की सफाई नहीं होने पर नाले ब्लॉक हो गए जिससे ओवर फ्लो होने के बाद नालों का गन्दा पानी सड़क पर आ गया। जिससे…

Read More

सहारनपुर में बारिश का सितम, जाटोवाला में नदी का सैलाब, पुल क्षतिग्रस्त, शाकम्भरी देवी खोल में भी आई बाढ़, गांवों में पानी घुसने का खतरा

Rain flood situation in Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। थाना मिर्जापुर इलाके के जाटोवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया। तेज बहाव के चलते पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा, जबकि पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं शिवालिक पहाड़ियों में रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी…

Read More

पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर दौड़ने लगीं बाइक और गाड़ियां, पैदल दौड़ते हुए 12 से 60 घंटे में जलाभिषेक का टारगेट

पद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर दौड़ने लगीं बाइक और गाड़ियां, पैदल दौड़ते हुए 12 से 60 घंटे में जलाभिषेक का टारगेट

सहारनपुर : सहारनपुर : सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा का आगाज हो जाता है। सावन महीने में देश भर के शिव भगत न सिर्फ अमर नाथ , केदार नाथ , बदरीनाथ समेत नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जाते हैं बल्कि हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भरकर अपने शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाते है। महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले तक मुख्य मार्गो पर पदयात्रा कर रहे कावड़ियों का कब्जा रहता है। शिव भजनो की धुन पर लाखो करोडो शिवभगत भगवा वस्त्रो में काँधे पर कावड़ लेकर…

Read More

कांवड़ियों पर विवादित बयान देने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR, देवबंदी उलेमाओं ने भी जताई नाराजगी

Deobandi Ulema are furious over Dhirendra Shastri's statement, Ulema saying "You will be better off if you stick to your statement."

सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बयान को लेकर जहां हिंदू संगठनों में नाराजगी है, वहीं देवबंदी उलेमाओं ने भी मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी की निंदा की है साथ ही कार्यवाई को लेकर सरकार पर सौतेला व्यवहार करने…

Read More

सहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख के नोटों से सजाई गई अनोखी कांवड़

A Unique Kawad Yatra in Saharanpur

सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक कांवड़ अपनी अनोखी सजावट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी नजर आने वाली कांवड़ इस बार  50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजी हुई है। कांवड़ पर 500 रुपये से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कांवड़ियों के मुताबिक, इस कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है। आपको बता…

Read More

देवबंद में अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Murder in Deoband, Saharanpur Crime News, Friend Kills Friend, UP News, Saharanpur News Today,

देवबंद : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई शिकायत और साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र चौधरी नाम के व्यक्ति ने सहारनपुर पुलिस को एक्स के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया था। आरोप…

Read More

”इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, क़ुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ चलेगा” : उलेमा 

Ulema on Dhirendra Shastri

सहारनपुर : जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मुस्लिम महिलाओं के बीच पर्दे को लेकर बदलती सोच पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम ख़वातीन को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने ज़माने की बात है, अब वक़्त कुछ और है” बेहद अफ़सोसनाक है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की अहम तालीमों में से है और इसे महज़ ज़माने के बदलाव के साथ जोड़कर नहीं…

Read More

12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे एसएसपी अभिनंदन; बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त

Kanwar Yatra in Saharanpur,

सहारनपुर : श्रावण मास की आस्था अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे लाखों शिवभक्तों के कदम सहारनपुर की सड़कों से गुजर रहे हैं। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच इस बार सहारनपुर पुलिस भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। कांवड़ यात्रा-2026 के दूसरे चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। खास बात यह रही कि इस बार पुलिस केवल ट्रैफिक संभालती नहीं दिखी, बल्कि 12 फीट लंबे पाइप…

Read More