इमरान मसूद का भाजपा पर हमला, बोले- लोकतंत्र कुचला जा रहा, सांप्रदायिक राजनीति से भाजपा को होगा फायदा

Congress MP Imran Masood, Notice pasted on mosque, Illegal mosque in UP, Illegal mosque, Notice pasted on Saharanpur mosque,

सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक राजनीति का जवाब सांप्रदायिकता से देने की कोशिश की गई तो इसका राजनीतिक फायदा भाजपा को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की रणनीति के तहत आगे बढ़ेगी। प्रत्याशियों की सूची और सीटों…

Read More

सहारनपुर से लखनऊ तक इमरान मसूद की नई परीक्षा, अब मुस्लिम चेहरे से आगे संगठन की चुनौती

Imran Masood

सहारनपुर : सहारनपुर की सियासत से निकलकर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका तक पहुंचे सांसद इमरान मसूद के सामने अब जिम्मेदारी का दायरा काफी बढ़ गया है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है। पार्टी ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ मसूद के सामने चुनौती केवल पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखने…

Read More

सहारनपुर दिशा बैठक में सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक आमने-सामने, ‘चाय-पकौड़ी’ पर गरमाया माहौल

MP Imran Masood, Clash with MLA Ashu Malik, Disha meeting in Saharanpur, SP MLA Ashu Malik

सहारनपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक मंगलवार शाम विकास भवन सभागार में उस समय चर्चा में आ गई, जब विकास कार्य से जुड़े एक मुद्दे को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस हो गई। बैठक में हुई नोकझोंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों के अलावा जिलाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। दिशा बैठक की अध्यक्षता सांसद इमरान मसूद कर रहे थे।…

Read More

कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे सांसद इमरान मसूद, बोले- हिंदू-मुस्लिम मिलकर निभाते हैं सेवा की परंपरा

Imran Masood in Kawad Yatra SAWAN 2026

सहारनपुर : सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सहारनपुर में जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शीतल जल, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें जलपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कांवड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,…

Read More

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तीखा हमला बोला, बोले – अपने गठबंधन सहयोगियों को खत्म कर रही BJP 

On Priyanka Gandhi's birthday MP Imran Masood

सहारनपुर : कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर BJP की आलोचना करते हुए कहा कि BJP अपने गठबंधन सहयोगियों के अस्तित्व को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार और एकनाथ शिंदे को आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP ने अपने सभी गठबंधन सहयोगियों को “हड़प” लिया है और अब उनका राजनीतिक अस्तित्व खतरे में है। इमरान मसूद ने कहा कि…

Read More

प्रियंका गांधी के जनदिन पर बोले सांसद इमरान मसूद, धर्म की आड़ लेकर नफरत फैला रही सरकार, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं पर हुए हत्याचार पर जताई चिंता 

On Priyanka Gandhi's birthday MP Imran Masood

सहारनपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन “संकल्प दिवस” ​​के रूप में मनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने केक काट कर जहां एक दूसरे को बधाई दी वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र की मोदी सरकार पर भड़ास निकाली बल्कि SIR सर्वे और बांग्लादेश की घटना पर निंदा जताई। इमरान मसूद ने MNREGA, संविधान, धर्म, आरक्षण, बांग्लादेश, SIR, वोटर लिस्ट में हेरफेर के आरोप, और यूपी में कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे कई संवेदनशील मुद्दे उठाए, और केंद्र सरकार की…

Read More

इमरान मसूद के घर पहुंचा जंजीरों में जकड़ा युवक, भगत सिंह पर दिए बयान पर उठाये सवाल, पुलिस ने लिया हिरसात में 

A young man arrived at Imran Masood's house in chains

सहारनपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के हालिया बयान को लेकर सहारनपुर जिले में विवाद जारी है। पिछले कई दिनों से विभिन्न संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन के जरिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को यह मामला तब और तूल पकड़ गया जब शामली निवासी विजय हिंदुस्तानी और उनके साथी अंबाला रोड स्थित सांसद के आवास पर पहुँचे। जहां उन्होंने इमरान मसूद के ब्यान को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथ में तिरंगा और आँखों में गुस्से के साथ, विजय ने नारे लगाते हुए कहा,…

Read More