मानवता को शर्मसार करने वाली ये तस्वीर बिहार के वैशाली जिले से आई है जहाँ एक महादलित परिवार को अपनी बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान जाने का रास्ता नहीं मिला, तो उन्होंने मजबूरी में सड़क के चौराहे पर ही शव का दाह संस्कार कर दिया, घटना के तूल पकड़ने के बाद वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है. हालांकि, कैमरे के सामने आने से अभी भी अधिकारी बच रहे हैं, लेकिन एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है