लखनऊ : उत्तर प्रदेश में दवाओं की खरीद-बिक्री को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। 1 नवंबर से अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों को दवाओं की खरीद दर और बिक्री दर की मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की कीमतों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य दवाओं की कीमतों को लेकर असमंजस दूर करना और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है। छापेमारी में…
Read MoreCategory: सेहत
सहारनपुर में 200 किलो रसगुल्ले बरामद, जांच के लिए लिया सैंपल; दस्तावेज नहीं मिलने पर कार सीज
सहारनपुर : त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की सतर्कता के बीच सहारनपुर के नानौता में पुलिस चेकिंग के दौरान करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। हुंडई वरना कार में बड़ी मात्रा में रसगुल्ले मिलने के बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया, जबकि शेष रसगुल्लों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। वहीं, वाहन के जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर…
Read Moreमस्जिद में वजू करते समय अचानक गिरे 42 वर्षीय शराफत, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित; CCTV फुटेज आया सामने
सहारनपुर : जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के बुड्डाखेड़ा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। मस्जिद में जोहर की नमाज अदा करने पहुंचे 42 वर्षीय शराफत की वजू करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई…
Read MoreBRD मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट में रेडियोथेरेपी ठप, दो हफ्ते से कोबाल्ट मशीन खराब; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
गोरखपुर : बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट इन दिनों कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। सबसे बड़ी परेशानी रेडियोथेरेपी के लिए इस्तेमाल होने वाली कोबाल्ट मशीन के खराब होने से खड़ी हो गई है। मशीन दो सप्ताह से अधिक समय से बंद है। इसका सीधा असर उन कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तय अंतराल पर रेडियोथेरेपी करानी होती है। दूर-दराज के जिलों से इलाज की उम्मीद में BRD मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीजों को मशीन बंद मिलने के…
Read Moreउत्तराखंड में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का कहर, 641 मरीज मिले, 2 की मौत
देहरादून : उत्तराखंड में मानसून के अंतिम चरण के बीच मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब मौसमी बीमारियों के रूप में दिखाई देने लगा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 641 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 600 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस बीमारी से अब तक दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है।…
Read Moreसावधान! हापुड़ से NCR पहुंच रहा मिलावटी मावा-पनीर, 50% से ज्यादा सैंपल फेल; सेहत पर गंभीर खतरे की चेतावनी
हापुड़ : अगर आप बाजार से मावा, पनीर और इनसे बनी मिठाइयां खरीदकर बेफिक्र होकर खा रहे हैं, तो सतर्क होने की जरूरत है। हापुड़ में खाद्य पदार्थों की जांच से जुड़े आंकड़ों ने मिलावटखोरी की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। पिछले एक वर्ष में जांच के लिए भेजे गए पनीर के 48 नमूनों में से 28 नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें चार नमूनों को असुरक्षित और 24 को सब-स्टैंडर्ड पाया गया। हापुड़ से बड़ी मात्रा में मावा और पनीर NCR के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने की बात सामने…
Read Moreमृदा परीक्षण के बिना नहीं बनेगी ओवरहेड टंकी, जल जीवन मिशन ने कसा शिकंजा
लखनऊ : जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही पेयजल टंकियों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसी भी स्थान पर ओवरहेड टंकी का निर्माण बिना मृदा परीक्षण के नहीं किया जाएगा। जल जीवन मिशन ने सभी निर्माण एजेंसियों के लिए मिट्टी की जांच को अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक, टंकी निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की मिट्टी की भार वहन क्षमता, संरचना और अन्य तकनीकी मानकों की जांच करनी होगी। मृदा…
Read MoreMBBS के बाद 3 साल सरकारी सेवा जरूरी! फिर ही कर सकेंगे PG, उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की नई पॉलिसी
देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टरों के लिए एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। अब एमबीबीएस के बाद डॉक्टरों को कम से कम तीन साल तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में काम करना अनिवार्य किया जा सकता है। इसके बाद ही उन्हें पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी में दाखिले के लिए आवेदन करने की अनुमति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नई पॉलिसी का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। अब इसे आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। अगर मंत्रिमंडल…
Read Moreलखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, अमीनाबाद में 5 दवा कारोबारियों पर FIR
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली दवाओं के कारोबार का एक बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने फर्जी बिलिंग और कागजी लेनदेन के जरिए नकली दवाओं को बाजार में खपाने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा किया है। मामले में अमीनाबाद थाने में पांच दवा कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग की कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ज्वाइंट कमिश्नर ब्रजेश कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया कि कुछ दवा कारोबारियों द्वारा बिना वास्तविक…
Read Moreमौत का धमाका: सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बिखर गईं जिंदगियां, दो कारीगरों की दर्दनाक मौत, दो अब भी लापता
सहारनपुर : शुक्रवार की शाम गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव (बसी कुंडा) में सब कुछ सामान्य था। पटाखा फैक्ट्री के भीतर मजदूर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे। कोई बारूद तैयार कर रहा था, कोई पटाखों की पैकिंग में लगा था, तो कोई अगले ऑर्डर की तैयारी कर रहा था। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि कुछ ही पलों में यह फैक्ट्री मौत के मैदान में बदल जाएगी। शाम करीब पांच बजे अचानक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। विस्फोट की आवाज…
Read More