पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- आयोग की रिपोर्ट आते ही शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

Om Prakash Rajbhar on Panchayat Elections

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट आने और आरक्षण का निर्धारण होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। राजभर ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव के मामले में वह सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएंगे। लखनऊ…

Read More

वाराणसी में नितिन नबीन का मंथन, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद युवाओं से संवाद; 2027 की रणनीति पर होगी मैराथन बैठक

Remove term: Nitin Nabin's Varanasi visit Nitin Nabin's Varanasi visit

वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां जेन जी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी के विचारों, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझना…

Read More

लखनऊ में BJP कोर कमेटी की बैठक, सेवा संकल्प अभियान से लेकर 2027 चुनाव तक रणनीति पर मंथन

BJP Core Group Meeting in Lucknow

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन तेज कर दिया है। इसी क्रम में लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी जगदीश पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस…

Read More

यूपी चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संग्राम: मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह मुक्त, समधी अशोक सिद्धार्थ पर भी उठाए सवाल

BSP changed strategy for 2027 assembly elections, 1600 teams activated in UP, made this plan for Akash

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने का ऐलान किया है। इससे पहले तीन सितंबर 2026 को आकाश आनंद को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक पद की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था। अब मायावती ने साफ कर दिया है कि आकाश आनंद पार्टी में भी स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। मायावती ने यह फैसला…

Read More

सहारनपुर मस्जिद विध्वंस को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जताई नाराजगी, कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान

Saharanpur Mosque Dispute Uproar

सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्त के बाद मामले को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद सक्रिय हो गई है। संगठन के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के जिम्मेदार लोगों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की हिदायत पर महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान, सांसद इमरान मसूद,…

Read More

मृदा परीक्षण के बिना नहीं बनेगी ओवरहेड टंकी, जल जीवन मिशन ने कसा शिकंजा

Nothing Constructed Without Soil Testing

लखनऊ : जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बन रही पेयजल टंकियों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में किसी भी स्थान पर ओवरहेड टंकी का निर्माण बिना मृदा परीक्षण के नहीं किया जाएगा। जल जीवन मिशन ने सभी निर्माण एजेंसियों के लिए मिट्टी की जांच को अनिवार्य कर दिया है। आदेश के मुताबिक, टंकी निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की मिट्टी की भार वहन क्षमता, संरचना और अन्य तकनीकी मानकों की जांच करनी होगी। मृदा…

Read More

आरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, RSS प्रमुख पर साधा निशाना; बोलीं- ‘राजनीति बंद करें’

Mayawati claims BSP's return with ballot paper

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि बहुजन समाज, विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। मायावती ने आरक्षण को इन वर्गों के आत्मसम्मान और जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर सदियों से चले आ रहे शोषण, भेदभाव और…

Read More

“मुझे सगी बहन से भी ज्यादा मानते थे…” उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का किया ऐलान

BSP MLA Umashankar passed away Mayawati paid tribute to the late MLA

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। गुरुवार सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ परिवार को सांत्वना दी, बल्कि उमाशंकर सिंह के प्रति अपनी भावनाएं भी साझा कीं। मायावती कई बार भावुक नजर आईं और कहा कि “उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन से भी ज्यादा सम्मान देते थे।” उन्होंने यह भी घोषणा…

Read More

यूपी सरकार ने मंत्रियों के जिलों के चार्ज में बदलाव किया, CM योगी समेत सभी मंत्रियों को नई ज़िम्मेदारियां

CM Yogi appeals to the public to be cautious of infiltrators, Careful not to include these outsiders in the voter list.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के जिलों के चार्ज में फेरबदल करते हुए एक नई लिस्ट जारी की है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर बुधवार को जारी एक आदेश के मुताबिक, सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों को अब एक या दो जिलों की ज़िम्मेदारी दी गई है। सरकार का मकसद इन जिलों में योजनाओं को लागू करने, शिकायत दूर करने और विकास कार्यों की सीधी निगरानी सुनिश्चित करना है।  कैबिनेट मंत्रियों को जिलेवार दी गई जिम्मेदारियां: एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चरल एजुकेशन और…

Read More

UP में छह महीने के लिए हड़ताल पर रोक, विधानसभा चुनाव तक कोई हड़ताल नहीं

CM Yogi appeals to the public to be cautious of infiltrators, Careful not to include these outsiders in the voter list.

लखनऊ : UP सरकार ने अगले छह महीने के लिए राज्य में किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अपॉइंटमेंट और पर्सनल डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी एम. देवराज की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह फैसला एसेंशियल सर्विसेज़ मेंटेनेंस एक्ट, 1966 (ESMA) के तहत लिया गया। ESMA का मतलब है एसेंशियल सर्विसेज़ मेंटेनेंस एक्ट। यह कानून सरकार को यह अधिकार देता है कि अगर हड़ताल से जनता को मिलने वाली ज़रूरी सर्विसेज़ में रुकावट आती है तो वह उन्हें रोक सकती है।…

Read More