दिल्ली से देहरादून ढाई घंटे, लेकिन मसूरी के 35 किमी में पांच घंटे; जाम ने रोकी पहाड़ की रफ्तार

Roads jammed in Mussoorie

मसूरी : वीकेंड और लगातार छुट्टियों के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार है। होटल, बाजार और पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई है, लेकिन बड़ी संख्या में पहुंच रहे वाहनों ने शहर की रफ्तार थाम दी है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। हालात यह हैं कि देहरादून से मसूरी की करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में पर्यटकों को चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहों से लेकर मालरोड तक वाहनों की लंबी…

Read More

हरिद्वार हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी, नशे में धुत चार युवक हिरासत में; वीडियो वायरल

Misbehavior with women in Haridwar

हरिद्वार : बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हाईवे पर महिलाओं के साथ कथित अभद्रता और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवक नशे की हालत में थे और उन्होंने महिलाओं की गाड़ी को रोकने की कोशिश करते हुए उनके साथ बदसलूकी की। महिलाओं की शिकायत और वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। टोल से पहले महिलाओं की गाड़ी के पीछे लगे युवक जानकारी के मुताबिक, महिलाओं…

Read More

आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस; बेटे ने वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा

Shamli Conversion Case: Ayush Malik

शामली : दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद आयुष के घर वापस नहीं लौटने पर उसके पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, अब आयुष मलिक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने पिता की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। आयुष ने वीडियो में कहा कि वह सुरक्षित है और अपनी इच्छा से रह रहा…

Read More

जापान से दो मेडल लेकर मेरठ पहुंचीं पारुल चौधरी, काशी टोल पर ढोल-नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

Parul Chaudhary Welcome in Meerut

मेरठ : एशियन गेम्स-2026 में भारत के लिए दो कांस्य पदक जीतकर लौटीं मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी का अपने गृह जनपद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। जापान के आइची-नागोया में शानदार प्रदर्शन के बाद पारुल जब मेरठ पहुंचीं तो काशी टोल प्लाजा पर परिवार, खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद पारुल को खुली गाड़ी में उनके गांव एकलौता के लिए रवाना किया गया। काशी टोल पर उमड़ा स्वागत का सैलाब पारुल चौधरी के…

Read More

BRD मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट में रेडियोथेरेपी ठप, दो हफ्ते से कोबाल्ट मशीन खराब; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Gorakhpur News, BRD Medical College, Baba Raghav Das Medical College, Cancer patients,

गोरखपुर : बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की कैंसर यूनिट इन दिनों कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। सबसे बड़ी परेशानी रेडियोथेरेपी के लिए इस्तेमाल होने वाली कोबाल्ट मशीन के खराब होने से खड़ी हो गई है। मशीन दो सप्ताह से अधिक समय से बंद है। इसका सीधा असर उन कैंसर मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें डॉक्टरों की सलाह के अनुसार तय अंतराल पर रेडियोथेरेपी करानी होती है। दूर-दराज के जिलों से इलाज की उम्मीद में BRD मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीजों को मशीन बंद मिलने के…

Read More