मऊ : नगर पालिका परिषद मऊ के दोमानपुरा-इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत का मामला अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना को लेकर बिजली विभाग और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवारों के लिए 50-50 लाख रुपये मुआवजा तथा एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। अजय राय ने कहा…
Read MoreCategory: राजनीति
लोकतंत्र सेनानियों से अखिलेश का संवाद, 51 हजार सम्मान राशि के वादे के साथ भाजपा पर तीखे सवाल; जलभराव से लेकर लोकतंत्र तक उठाए मुद्दे
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने राजनीतिक एजेंडे में सामाजिक सम्मान, लोकतांत्रिक अधिकार, रोजगार, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात की और उनके सम्मान से जुड़े कई वादे किए। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों की मासिक सम्मान राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने इलाज और दवाओं की सुविधा…
Read Moreसहारनपुर से 2027 की सियासी पटकथा, राजपाल कश्यप ने खोला PDA का मोर्चा; आरक्षण-रोजगार के सवालों पर भाजपा को घेरा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का दौरा इसी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता की कड़ी के तौर पर सामने आया। अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने आरक्षण, रोजगार, पेपर लीक, सरकारी भर्तियों, किसानों, गन्ना भुगतान और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को उठाया। उनके संबोधन में भाजपा सरकार पर लगाए गए…
Read Moreसंभल में चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा, बोले- ‘गठबंधन के लिए किसी के दरवाजे पर नहीं जाएंगे’; EVM पर भी उठाए सवाल
आजाद समाज पार्टी ने यूपी में 87 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए, चंदौसी कार्यक्रम में बोले सांसद- जनता का गठबंधन जिसके साथ है, उसे किसी और दरवाजे की जरूरत नहीं संभल : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को संभल के चंदौसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों और विपक्षी गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। कार्यक्रम से पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद आलम के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी…
Read MoreCEC ज्ञानेश कुमार पर खरगे का हमला, बोले- ‘बीजेपी की कठपुतली’; SIR को लेकर रखीं 5 मांगें
CWC की बैठक में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, मतदाता सूची में बदलाव और हटाए गए नामों पर पारदर्शिता की मांग नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कुमार को बीजेपी का ‘कठपुतली’ बताते हुए उनके पद पर बने रहने पर सवाल उठाया। खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है और मतदाता सूची में नाम हटाने की…
Read Moreमायावती ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग; चंद्रशेखर आजाद पर भी साधा निशाना
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम, बैलेट पेपर और SIR को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने ईवीएम से मतदान बंद कर देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। मायावती ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि उसने जिस उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया है, उसका मत उसी के खाते में दर्ज और गिना गया है। मायावती ने कहा कि संविधान के…
Read Moreयूपी राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस; दावेदारों के नाम पर मंथन तेज
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक यूपी की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव के कार्यक्रम के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर मंथन तेज हो गया है। मौजूदा समीकरणों में यूपी…
Read Moreसंभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
संभल : नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुल्ला अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई निवारक हिरासत को रद्द कर दिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को भी निरस्त कर दिया, जिसमें अफरोज की NSA के तहत हिरासत को बरकरार रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये की लागत भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा…
Read Moreजनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, होगी कड़ी कार्रवाई
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और संवेदनशील समाधान के निर्देश गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी…
Read Moreपूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- ‘80 साल का हिसाब चाहिए, राजनीति का तरीका बदलना है’
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब एक महीने पहले प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को अपनी अगली पारी का ऐलान कर दिया। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा करते हुए कहा कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी, बल्कि सीधे लोगों के साथ मिलकर काम करेंगी। उनका कहना है कि राजनीति में आने का उद्देश्य केवल किसी एक नेता को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति करने के तरीके में बदलाव लाना है। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया…
Read More