चंडीगढ़ : हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को…
Read MoreCategory: राजनीति
कासगंज में बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत समेत 87 लोगों पर केस, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
कासगंज : फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कासगंज के सहावर थाने में सांसद मुकेश राजपूत समेत 37 नामजद और 55 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद की गई है। आरोपियों पर लूटपाट, मारपीट, जबरन कब्जा और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पूरा मामला सहावर कस्बे के अवंती बाई नगर स्थित एक मकान और लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा है। एफआईआर के अनुसार,…
Read Moreपंजाब चुनाव से पहले PM मोदी से मिले सुखबीर बादल, फिर करीब आएंगे अकाली-BJP? मुलाकात के बाद सियासी खिचड़ी पकने लगी
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, मुलाकात के बाद दोनों दलों की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में इस…
Read More“मुझे सगी बहन से भी ज्यादा मानते थे…” उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती, बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का किया ऐलान
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और रसड़ा विधानसभा से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। गुरुवार सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ के गोमती नगर स्थित उनके आवास पहुंचीं और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ परिवार को सांत्वना दी, बल्कि उमाशंकर सिंह के प्रति अपनी भावनाएं भी साझा कीं। मायावती कई बार भावुक नजर आईं और कहा कि “उमाशंकर सिंह मुझे सगी बहन से भी ज्यादा सम्मान देते थे।” उन्होंने यह भी घोषणा…
Read Moreयूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त! योगी सरकार से पूछा- आखिर चुनाव में देरी क्यों? नवंबर तक पूरा करना होगा संवैधानिक दायित्व
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार के सामने कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी चुनाव नहीं कराए जाने पर अदालत ने स्पष्ट कहा है कि चुनाव कराना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संवैधानिक और वैधानिक जिम्मेदारी है। अदालत ने सरकार से पूछा है कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिनके कारण समय पर चुनाव नहीं कराए जा सके। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी…
Read Moreसीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला—‘राम के नाम से परहेज करने वाले आज राम की बात कर रहे, मंदिर निर्माण में एक पैसा न देने वाले न करें चर्चा’
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र-2026 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का ऐसा महत्वपूर्ण मंच है, जहां प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया जा सकता है और उनके समाधान का रास्ता निकाला जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही का बेहतर उपयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधायिका आम जनता की आवाज को शासन और…
Read Moreपीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली छात्रा का वीडियो वायरल, बोली- ‘प्रभाव में आ गई थी, बड़ी गलती हो गई, माफ कर दें’
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को हुए छात्र विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच एक कथित छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों से माफी मांगती नजर आ रही है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में युवती खुद को 15 साल की बता…
Read Moreकांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे सांसद इमरान मसूद, बोले- हिंदू-मुस्लिम मिलकर निभाते हैं सेवा की परंपरा
सहारनपुर : सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए सहारनपुर में जगह-जगह कांवड़ सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, शीतल जल, चिकित्सा, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें जलपान व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कांवड़ सेवा शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,…
Read Moreविपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को उजागर करने के लिए शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को कम कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि सदन में प्लेकार्ड और बैनर लाना संसदीय परंपराओं और मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “जो माननीय सदस्य यहां अलग-अलग वेशभूषा में आते हैं, उनके लिए मेरी चेतावनी है। कई सदस्यों…
Read Moreएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी का संदेश- ‘वादा पूरा हुआ, पेपर माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा’
नई दिल्ली : संसद के दोनों सदनों से पब्लिक एग्जामिनेशन (गलत तरीकों की रोकथाम) अमेंडमेंट बिल, 2026 के पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश में भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि पेपर लीक करने वाले गिरोह और पेपर माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्यसभा से बिल पारित…
Read More