फिरोजाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। वह कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और इस तरह के बयान से खुद को अलग रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब बड़े नेता ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।…
Read MoreTag: UP Political News
शुकतीर्थ से उठी किसानों की आवाज, अजय राय बोले- गन्ना भुगतान, खाद और MSP पर सरकार जवाब दे
मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार यात्रा का आगाज किया। मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में शुकतीर्थ के गांव इलाहाबास से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और किसान कांग्रेस के पश्चिमी जोन अध्यक्ष मनोज माड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शुरू होने से पहले शुकतीर्थ धाम स्थित शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की गई। गन्ना भुगतान और खाद की समस्या उठाई यात्रा के दौरान अजय राय ने किसानों से जुड़े कई…
Read Moreमायावती का अखिलेश पर हमला, बोलीं- सपा का PDA सिर्फ छलावा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती दिख रही है। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सपा का पीडीए सामाजिक न्याय की राजनीति के बजाय राजनीतिक छलावा है। मायावती ने अपने पोस्ट में समाजवादी पार्टी के हालिया राज्यसभा उम्मीदवारों का भी…
Read Moreसीएम योगी ने पीएम मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, बोले – 2 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम
लखनऊ : बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने इस अवसर पर सुबह 11 बजे जीपीओ पार्क में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जिसमें पीएम मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के पूरे सफर को दर्शाया गया है। गौरतलब है कि…
Read More