हरिद्वार : युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने का मलाल जताते हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। 47 वर्षीय उत्तम कुमार ने करीब 22 साल सरकारी सेवा करने के बाद यह फैसला लिया है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 9 नवंबर को सरकार ने उनका वीआरएस स्वीकार कर लिया। उनके इस फैसले ने प्रशासनिक हलकों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चाओं को जन्म दे दिया है। खास बात यह है कि सरकारी सेवा…
Read MoreDay: November 10, 2026
2027 से पहले उत्तराखंड की सियासत में ‘सैमी प्रकरण’ का धमाका, हरक सिंह रावत पर आरोपों से कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें; भाजपा ने राहुल-प्रियंका से मांगा जवाब
देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर कांग्रेस अब अपने ही वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े 23 साल पुराने असम महिला प्रकरण को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। असम की महिला ‘सैमी’ (बदला हुआ नाम) ने एक बार फिर हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए नए सिरे से सीबीआई जांच और डीएनए परीक्षण की मांग की है। दूसरी ओर हरक सिंह…
Read Moreसोनिया गांधी की ‘Belonging’ रिलीज, 2004 में PM पद ठुकराने के फैसले पर बड़ा खुलासा; राहुल गांधी ने लगाया था गले
नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को देशभर में रिलीज हो गई। किताब के प्रकाशित होने के साथ ही सोनिया गांधी के जीवन से जुड़े व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रसंग चर्चा में आ गए हैं। इनमें 2004 में यूपीए सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री पद स्वीकार करने से इनकार करने का उनका फैसला भी शामिल है। सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण के कुछ अंश साझा करते हुए बताया कि उस समय…
Read Moreसहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों के निकाह पर विवाद, दूल्हों के हिंदू नामों पर विरोध; मंडप मालिक को धमकी का आरोप
सहारनपुर : शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, कार्ड छप गए थे और परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन दूल्हों के नाम को लेकर उठे विवाद ने दो बहनों के निकाह को अचानक तनाव के बीच ला खड़ा किया। सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों के निकाह को लेकर कथित विरोध और धमकियों का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूल्हों के हिंदू नाम होने पर कुछ लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं, निकाह के लिए बुक किए गए विवाह मंडप के मालिक को फोन…
Read Moreसहारनपुर में लकड़ी के कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
सहारनपुर : महानगर सहारनपुर की नदीम कॉलोनी में घूघाल मेला चौक के पास मंगलवार सुबह एक लकड़ी के कारखाने में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को कारखाने के अन्य हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की चपेट में आने से लाखों रुपये…
Read More