आजाद समाज पार्टी ने यूपी में 87 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित किए, चंदौसी कार्यक्रम में बोले सांसद- जनता का गठबंधन जिसके साथ है, उसे किसी और दरवाजे की जरूरत नहीं संभल : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को संभल के चंदौसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों और विपक्षी गठबंधन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। कार्यक्रम से पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष शहजाद आलम के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी…
Read MoreCategory: Featured
CEC ज्ञानेश कुमार पर खरगे का हमला, बोले- ‘बीजेपी की कठपुतली’; SIR को लेकर रखीं 5 मांगें
CWC की बैठक में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, मतदाता सूची में बदलाव और हटाए गए नामों पर पारदर्शिता की मांग नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कुमार को बीजेपी का ‘कठपुतली’ बताते हुए उनके पद पर बने रहने पर सवाल उठाया। खरगे ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया है और मतदाता सूची में नाम हटाने की…
Read Moreमायावती ने फिर उठाया EVM का मुद्दा, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग; चंद्रशेखर आजाद पर भी साधा निशाना
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से चुनाव प्रक्रिया, ईवीएम, बैलेट पेपर और SIR को लेकर बयान जारी किया। उन्होंने ईवीएम से मतदान बंद कर देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। मायावती ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि उसने जिस उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया है, उसका मत उसी के खाते में दर्ज और गिना गया है। मायावती ने कहा कि संविधान के…
Read Moreचार साल के मयन ने रचे दो विश्व रिकॉर्ड, 195 देशों के झंडे और नक्शे की पहचान कर दिखाई अद्भुत प्रतिभा
अंबाला : उम्र महज चार साल, लेकिन याददाश्त और पहचानने की क्षमता ऐसी कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। अंबाला जिले के महमूदपुर गांव के चार वर्षीय मयन सैनी ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मयन ने दुनिया के देशों, उनके राष्ट्रीय झंडों और विश्व मानचित्र को पहचानने में ऐसी दक्षता हासिल की है कि उसके नाम दो अलग-अलग रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। उसकी उपलब्धि के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।…
Read Moreयूपी राज्यसभा चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस; दावेदारों के नाम पर मंथन तेज
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक यूपी की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। राज्यसभा चुनाव के कार्यक्रम के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में प्रत्याशियों को लेकर मंथन तेज हो गया है। मौजूदा समीकरणों में यूपी…
Read Moreसंभल हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
संभल : नवंबर 2024 की संभल हिंसा से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुल्ला अफरोज की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत की गई निवारक हिरासत को रद्द कर दिया। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को भी निरस्त कर दिया, जिसमें अफरोज की NSA के तहत हिरासत को बरकरार रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये की लागत भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा…
Read Moreजनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, होगी कड़ी कार्रवाई
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और संवेदनशील समाधान के निर्देश गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी…
Read Moreपूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- ‘80 साल का हिसाब चाहिए, राजनीति का तरीका बदलना है’
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब एक महीने पहले प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को अपनी अगली पारी का ऐलान कर दिया। उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा करते हुए कहा कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी, बल्कि सीधे लोगों के साथ मिलकर काम करेंगी। उनका कहना है कि राजनीति में आने का उद्देश्य केवल किसी एक नेता को बदलना नहीं, बल्कि राजनीति करने के तरीके में बदलाव लाना है। दिव्या मित्तल ने सोशल मीडिया…
Read Moreभाजपा ने घोषित किए एमएलसी उम्मीदवार, ध्रुव कुमार त्रिपाठी और हरकिशोर तिवारी को भी टिकट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने छह और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। पार्टी ने इस सूची में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा निर्दलीय विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कई सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के…
Read Moreकूटरचित रॉयल्टी से उपखनिज परिवहन का आरोप, ट्रक चालक गिरफ्तार; वाहन सीज
सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान खनिज से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में रॉयल्टी कूटरचित मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम…
Read More