सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फैक्ट्री परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार…
Read MoreTag: Saharanpur Crime News
सहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। भारी मात्रा में हथियार…
Read Moreसहारनपुर में शराब कारोबारी से 76 लाख की कथित धोखाधड़ी, फर्म संचालकों पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : शराब और बीयर की सप्लाई के बदले 76 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में सहारनपुर के एक कारोबारी ने फर्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब चार साल से चल रहे व्यापारिक लेनदेन के दौरान आरोपियों ने उससे लगातार शराब और बीयर मंगवाई। भुगतान के लिए करीब एक करोड़ रुपये के चेक दिए गए, लेकिन बकाया रकम 76 लाख रुपये होने पर भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर…
Read Moreसहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।…
Read Moreसहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगने का आरोप, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में मौलवी गिरफ्तार
सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…
Read Moreअमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज
सहारनपुर : पंजाब के अमृतसर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की कथित सप्लाई लाइन का मेरठ एसटीएफ ने खुलासा किया है। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियारों के साथ 12 बोर के 425 कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद जांच का दायरा अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे बढ़कर हथियारों के स्रोत, खरीदारों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित हो गया…
Read Moreअमानत में ली BMW लौटाने के बजाय धमकी देने का आरोप, वांछित आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : अमानत के तौर पर ली गई BMW कार वापस नहीं करने और कार मालिक को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में सहारनपुर की सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे में दर्ज BMW कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश मित्तल पुत्र नवीन मित्तल, निवासी आम्रपाली प्लेटिनम, सेक्टर-119, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। सदर बाजार…
Read Moreसहारनपुर में चोरी हुआ नवजात उत्तराखंड से बरामद, 250 CCTV कैमरों ने खोली महिला की लोकेशन
सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला उस समय बच्चे को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात शिशु की बरामदगी से जहां पुलिस ने राहत की साँस ली है वहीं परिजनों ने पुलिस की…
Read Moreसहारनपुर महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने पिता से बच्चा लेकर फरार हुई संदिग्ध महिला
सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए सोमवार को एक नवजात शिशु चोरी हो गया। टीका लगवाने के लिए बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे पिता से एक संदिग्ध महिला ने बातचीत के बाद नवजात को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद महिला ने टीके का कार्ड लाने के बहाने पिता को वहां से भेज दिया। पिता जब कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला बच्चे को लेकर गायब हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…
Read Moreसहारनपुर में नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 70 करोड़ के दावे से मचा हड़कंप
सहारनपुर : 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की एनआईए जांच के बीच सहारनपुर में नकली करेंसी के एक और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस बार पुलिस ने नकली सिक्के बाजार में चलाने वालों तक ही नहीं, बल्कि उन्हें तैयार करने वाली कथित फैक्ट्री तक पहुंचने का दावा किया है। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये बताई गई…
Read More