सहारनपुर में अवैध खनन का ‘व्हाट्सऐप नेटवर्क’: ‘याराना’ और ‘सरकार’ ग्रुप से होती थी अधिकारियों की रेकी, लोकेशन मिलते ही अलर्ट हो जाते थे वाहन चालक

Police is extorting money to facilitate illegal mining, video of police in connivance with mining mafia comes to light

सहारनपुर : जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के कथित अवैध परिवहन का मामला अब डिजिटल नेटवर्क तक पहुंच गया है। खनन विभाग की गोपनीय रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और खनन सामग्री से लदे वाहनों को चेकिंग से बचाने के लिए व्हाट्सऐप पर ‘याराना’ और ‘सरकार’ नाम से दो ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुपों के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा किए जाने का आरोप है। खनन विभाग की तहरीर पर बेहट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज…

Read More

कूटरचित रॉयल्टी से उपखनिज परिवहन का आरोप, ट्रक चालक गिरफ्तार; वाहन सीज

Illegal Mining In Saharanpur

सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान खनिज से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में रॉयल्टी कूटरचित मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम…

Read More

चिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी और ओवरलोड तीन डंपर सीज

Illegal Mining In Saharanpur

सहारनपुर : अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…

Read More

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 डंपर और JCB सीज; खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

हारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

रातभर चला चेकिंग अभियान, बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए वाहन; चार डंपर बिना नंबर प्लेट के मिले सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिर्जापुर पुलिस ने रातभर चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 डंपर और एक JCB समेत कुल 12 वाहनों को सीज किया है। जांच के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग की स्थिति मिली, जबकि चार डंपर बिना नंबर प्लेट…

Read More

पंचकुआ के 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, भंडारण और पोर्टल के आंकड़ों में भारी अंतर

पंचकुआ के 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, भंडारण और पोर्टल के आंकड़ों में भारी अंतर

सहारनपुर : तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआ में संचालित 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच में क्रेशरों के भंडारण स्थल पर मौजूद उपखनिज और सरकारी पोर्टल पर दर्ज मात्रा के बीच भारी अंतर सामने आया है। जांच में हजारों घनमीटर उपखनिज का अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने सभी 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। साथ ही संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और…

Read More