सहारनपुर : बेहट कोतवाली क्षेत्र में कूटरचित रॉयल्टी के जरिए उपखनिज का परिवहन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त चेकिंग के दौरान खनिज से लदे ट्रक को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई थी। जांच में रॉयल्टी कूटरचित मिलने के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। खनिज से लदे ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस और राजस्व विभाग की टीम…
Read MoreTag: Illegal Mining In Saharanpur
चिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी और ओवरलोड तीन डंपर सीज
सहारनपुर : अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…
Read Moreसहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 डंपर और JCB सीज; खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
रातभर चला चेकिंग अभियान, बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए वाहन; चार डंपर बिना नंबर प्लेट के मिले सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिर्जापुर पुलिस ने रातभर चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 डंपर और एक JCB समेत कुल 12 वाहनों को सीज किया है। जांच के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग की स्थिति मिली, जबकि चार डंपर बिना नंबर प्लेट…
Read Moreपंचकुआ के 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, भंडारण और पोर्टल के आंकड़ों में भारी अंतर
सहारनपुर : तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआ में संचालित 11 स्टोन क्रेशरों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त जांच में क्रेशरों के भंडारण स्थल पर मौजूद उपखनिज और सरकारी पोर्टल पर दर्ज मात्रा के बीच भारी अंतर सामने आया है। जांच में हजारों घनमीटर उपखनिज का अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने सभी 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। साथ ही संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर और…
Read Moreसहारनपुर में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, दो स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई; 88.58 लाख की राजस्व क्षति उजागर
सहारनपुर : जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स ने जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्टोन क्रशरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। जांच में एक स्टोन क्रशर पर हजारों घनमीटर उपखनिज का अवैध भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे स्टोन क्रशर पर सीसीटीवी कैमरों से छेड़छाड़ और निगरानी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में स्टोन क्रशरों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित करते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। खान निरीक्षक एवं खान अधिकारी की संयुक्त टीम ने 5…
Read Moreयमुना में अवैध माइनिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 स्टोन क्रशर संचालकों समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर के तहसील बेहट क्षेत्र में यमुना नदी से हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। खनन इंस्पेक्टर अभिलाष चौबे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा से जुड़े नौ स्टोन क्रशर संचालकों और कई अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि बेहट क्षेत्र के असलमपुर बरथा और रसूलपुर उर्फ रसूली गांवों के बीच यमुना…
Read Moreहाजी इकबाल की अरबों की संपत्ति कुर्क, DM के आदेश पर 56 प्रॉपर्टी सीज
सहारनपुर : सहारनपुर जिलधिकारी मनीष बंसल ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर मौहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला की अवैध धन से अर्जित 56 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों की अनुमानित कीमत लगभग 2,75,97,00,000 रुपये (करीब 2 अरब 76 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार बेहट को उक्त संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया है और उनके उचित व…
Read Moreखनन विभाग की करतूत का खुलासा, 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़ने के पीछे की वजह क्या ?
सहारनपुर : खनन विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मई 2024 से अगस्त 2025 के बीच 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़े गए। राज्य कार्यालय निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेल पिछली तारीख में आदेश जारी करने के इरादे से किया गया था। खेल के उजागर होने पर संभागीय आयुक्त ने अब जिला खनन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं घोटाले के खुलासे के बाद से खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि…
Read Moreअवैध खनन कराने के लिए पुलिस कर रही अवैध वसूली, खनन माफिया से सांठ-गांठ करते पुलिस का वीडियो आया सामने
सहारनपुर : एक ओर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं वहीं रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी न सिर्फ जिलाधिकारी के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ कर अवैध खनन कराने में खुलेआम मदद कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी बाकायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महकमे के आला अधिकारीयों ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें…
Read Moreबरथा कोरसी में उप-खनिज आरबीएम का अवैध खनन, अज्ञात खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : एक ओर जहां यमुना नदी में आई बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन व्यस्त है वहीं इसी का फायदा उठा कर खनन माफिया यमुना नदी में अवैध खनन करने में मस्त है। बरथा कोरसी गाँव के पास यमुना नदी में अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। खनन माफिया द्वारा उप-खनिज आरबीएम के अवैध खनन के वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो जिला प्रशासन हरकत में आया और आनन फानन में खनन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन की जांच बैठा…
Read More