सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 230 रुपये…
Read MoreTag: Saharanpur News
जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल, घुटनों तक गंदे पानी से गुजर रहे कांवड़िए
सहारनपुर : एक ओर जहां जिला प्रशासन हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भगत कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा है वहीं गांव हाशिमपुरा में मंगलोर रोड़ यानि कांवड़ मार्ग से आई ये तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोल रही हैं। जहां हल्की सी बारिश के बाद शिव भगत कांवड़िए नालों के गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। नालों की सफाई नहीं होने पर नाले ब्लॉक हो गए जिससे ओवर फ्लो होने के बाद नालों का गन्दा पानी सड़क पर आ गया। जिससे…
Read Moreसहारनपुर में बारिश का सितम, जाटोवाला में नदी का सैलाब, पुल क्षतिग्रस्त, शाकम्भरी देवी खोल में भी आई बाढ़, गांवों में पानी घुसने का खतरा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। थाना मिर्जापुर इलाके के जाटोवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया। तेज बहाव के चलते पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा, जबकि पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं शिवालिक पहाड़ियों में रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी…
Read Moreकांवड़ियों पर विवादित बयान देने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR, देवबंदी उलेमाओं ने भी जताई नाराजगी
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बयान को लेकर जहां हिंदू संगठनों में नाराजगी है, वहीं देवबंदी उलेमाओं ने भी मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी की निंदा की है साथ ही कार्यवाई को लेकर सरकार पर सौतेला व्यवहार करने…
Read Moreदेवबंद में अमेरिकी नागरिक मौलाना मुफ्ती यासिर नदीम के खिलाफ FIR, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
देवबंद : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और इस्लामी विद्वान मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम-अल-वाजदी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई शिकायत और साझा किए गए एक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, हरेंद्र चौधरी नाम के व्यक्ति ने सहारनपुर पुलिस को एक्स के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत के साथ एक वीडियो भी साझा किया गया था। आरोप…
Read More”इस्लाम नए ज़माने के हिसाब से नहीं, क़ुरआन और सुन्नत के मुताबिक़ चलेगा” : उलेमा
सहारनपुर : जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए मुस्लिम महिलाओं के बीच पर्दे को लेकर बदलती सोच पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आज कुछ मुस्लिम ख़वातीन को यह कहते हुए सुनना कि “पर्दा पुराने ज़माने की बात है, अब वक़्त कुछ और है” बेहद अफ़सोसनाक है। मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि पर्दा इस्लाम की अहम तालीमों में से है और इसे महज़ ज़माने के बदलाव के साथ जोड़कर नहीं…
Read More12 फीट के पाइप से नप रही डीजे की हाइट, सड़क पर उतरे एसएसपी अभिनंदन; बोले- मानक से ऊंचे वाहन नहीं होंगे बर्दाश्त
सहारनपुर : श्रावण मास की आस्था अपने चरम पर है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे लाखों शिवभक्तों के कदम सहारनपुर की सड़कों से गुजर रहे हैं। “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच इस बार सहारनपुर पुलिस भी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। कांवड़ यात्रा-2026 के दूसरे चरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन स्वयं सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। खास बात यह रही कि इस बार पुलिस केवल ट्रैफिक संभालती नहीं दिखी, बल्कि 12 फीट लंबे पाइप…
Read Moreकांवड़ यात्रा के बीच जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द की अपील, ‘अपने मोहल्ले की मस्जिद में पढ़ें जुमे की नमाज, पैदल ही जाएं’
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण के दौरान शुक्रवार की नमाज और कांवड़ियों की आवाजाही एक साथ होने को लेकर फतवों की नगरी दारूल उलूम देवबंद और इस्लामिक संगठन जमीयत-उलेमा-ए-हिन्द ने अमन और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। जमीयत उलमा-ए-हिंद और देवबं दी उलेमाओं ने मुसलामानों से अपील की है कि वे इस सप्ताह जुमे की नमाज के लिए अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और जहां तक संभव हो, पैदल ही मस्जिद जाएं। जुमे के दिन दोपहर एक बजे…
Read Moreसिपाही हत्याकांड में 13 साल बाद आया फैसला, सीओ के गनर राहुल ढाका के हत्यारों को उम्रकैद, मुकीम काला गैंग के दो शूटरों पर 75-75 हजार का जुर्माना
सहारनपुर : करीब 13 वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से बदमाशों का सामना करते हुए शहीद हुए बागपत निवासी सीओ के गनर सिपाही राहुल ढाका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 संजय कुमार की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी फिलहाल राजस्थान की जयपुर और अजमेर जेल में बंद हैं और…
Read Moreसहारनपुर में अब 50 गज के मकान पर 147 करोड़ का हाउस टैक्स, नगर निगम ने 15 दिन में 147 करोड़ जमा करने के साथ कुर्की की दी चेतावनी
सहारनपुर: सहारनपुर नगर निगम एक बार फिर अपने गृहकर नोटिस को लेकर विवादों में घिर गया है। कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा को 22 करोड़ रुपये का गृहकर नोटिस भेजे जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कमेला कॉलोनी निवासी गुलफाम अहमद के महज 50 वर्ग गज के मकान पर करीब 146 करोड़ 61 लाख रुपये का गृहकर बकाया दर्शाते हुए नोटिस जारी कर दिया गया। इतना ही नहीं, नोटिस में 15 दिन के भीतर राशि जमा करने और भुगतान न…
Read More