सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई

Drug smuggler arrested

सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…

Read More

यमुना का बहाव बदलेगा, लेकिन नहीं खिसकेगी यूपी-हरियाणा की सीमा, 55 फीट जमीन में धंसेंगे पिलर

Saharanpur-Haryana Border, Saharanpur Pillar 330, Change in Yamuna's Course Saharanpur, Pillars to be installed on the UP-Haryana border, Saharanpur News, यूपी हरियाणा सीमा पर लगेंगे पिलर,

सहारनपुर : यमुना नदी की बदलती धारा के कारण उत्तर प्रदेश और हरियाणा के किसानों के बीच जमीन की सीमा को लेकर होने वाले विवादों पर अब विराम लगने की उम्मीद है। नदी का बहाव बदलने के साथ खेतों की सीमाएं प्रभावित होने से कभी यूपी तो कभी हरियाणा के किसानों को अपनी जमीन को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। दशकों से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सर्वे ऑफ इंडिया ने सीमा निर्धारण का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत सहारनपुर में…

Read More

सहारनपुर में अवैध खनन का ‘व्हाट्सऐप नेटवर्क’: ‘याराना’ और ‘सरकार’ ग्रुप से होती थी अधिकारियों की रेकी, लोकेशन मिलते ही अलर्ट हो जाते थे वाहन चालक

Police is extorting money to facilitate illegal mining, video of police in connivance with mining mafia comes to light

सहारनपुर : जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के कथित अवैध परिवहन का मामला अब डिजिटल नेटवर्क तक पहुंच गया है। खनन विभाग की गोपनीय रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने और खनन सामग्री से लदे वाहनों को चेकिंग से बचाने के लिए व्हाट्सऐप पर ‘याराना’ और ‘सरकार’ नाम से दो ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुपों के माध्यम से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लोकेशन साझा किए जाने का आरोप है। खनन विभाग की तहरीर पर बेहट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज…

Read More

सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे नशे की खेप

सहारनपुर में 4.16 करोड़ की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बरेली से लाए थे नशे की खेप

सहारनपुर : जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरों पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 16 लाख रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 5,600 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों…

Read More

मस्जिद में वजू करते समय अचानक गिरे 42 वर्षीय शराफत, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित; CCTV फुटेज आया सामने

Sharafat suddenly collapsed while performing wudu at the mosque, Doctors at the hospital declared him dead, Incident which occurred before prayers was captured on CCTV.

सहारनपुर : जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के बुड्डाखेड़ा गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। मस्जिद में जोहर की नमाज अदा करने पहुंचे 42 वर्षीय शराफत की वजू करते समय अचानक गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मस्जिद में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई…

Read More

प्रदूषण के विरोध से फैक्ट्री में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा गंभीर; 11 लोगों पर मुकदमा

Violent clash at factory over pollution protest

सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सलारपुरा में टायर फैक्ट्री से निकलने वाले धुएं और प्रदूषण को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फैक्ट्री परिसर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार…

Read More

सहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद

सहारनपुर में अवैध हथियारों के साथ बाप-बेटा गिरफ्तार, 32 लाख रुपये कैश बरामद

सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के मामले में मेरठ एसटीएफ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर पोल निवासी हसन और उसके बेटे अहतशाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार डबल बैरल बंदूकें, 111 जिंदा कारतूस और 32 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की एक गहरे नीले रंग की वैन्यू कार भी जब्त की गई है। भारी मात्रा में हथियार…

Read More

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

सहारनपुर : पंजाब के अमृतसर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की कथित सप्लाई लाइन का मेरठ एसटीएफ ने खुलासा किया है। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियारों के साथ 12 बोर के 425 कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद जांच का दायरा अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे बढ़कर हथियारों के स्रोत, खरीदारों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित हो गया…

Read More

अमानत में ली BMW लौटाने के बजाय धमकी देने का आरोप, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : अमानत के तौर पर ली गई BMW कार वापस नहीं करने और कार मालिक को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में सहारनपुर की सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे में दर्ज BMW कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश मित्तल पुत्र नवीन मित्तल, निवासी आम्रपाली प्लेटिनम, सेक्टर-119, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। सदर बाजार…

Read More

सहारनपुर से 2027 की सियासी पटकथा, राजपाल कश्यप ने खोला PDA का मोर्चा; आरक्षण-रोजगार के सवालों पर भाजपा को घेरा

PDA President Rajpal Kashyap

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सहारनपुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप का दौरा इसी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता की कड़ी के तौर पर सामने आया। अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजपाल कश्यप ने आरक्षण, रोजगार, पेपर लीक, सरकारी भर्तियों, किसानों, गन्ना भुगतान और कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को उठाया। उनके संबोधन में भाजपा सरकार पर लगाए गए…

Read More