सहारनपुर : सहारनपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को नकुड़ थाना पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, जिले…
Read MoreTag: UP News
सहारनपुर में 50 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस की कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुतुबशेर पुलिस और मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला के कब्जे से 251 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्मैक की…
Read Moreप्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी नाबालिग, पुलिस ने समझाकर सुरक्षित उतारा
लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर एक नाबालिग किशोरी बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और काफी देर तक बातचीत कर किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मामला तिकुनिया थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि किशोरी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती…
Read Moreहथिनीकुंड बैराज में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान नाव पलटने से दो जवान यमुना में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज स्थित यमुना नदी में पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगाने और रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान जवानों को नदी से बाहर निकालने के लिए लगाई गई नाव अचानक पानी में बंद हो गई। नाव के बंद होने के बाद वह असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दो जवान किसी तरह नाव को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि दो जवान गहरे पानी में डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक…
Read Moreसहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी और बाद में हुए समझौते के बावजूद मन में पल रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक युवक की जान ले बैठी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका…
Read Moreयूपी में कृषि यंत्रों पर अनुदान का सुनहरा मौका, आज से शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग; 10 अगस्त तक करें आवेदन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान (सब्सिडी) प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। कृषि विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार किसान 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से लेकर 10 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से विकासखंडवार संचालित की जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल…
Read Moreराम मंदिर CEO नियुक्ति पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का हमला, बोले- ‘लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है’
बहराइच: जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट और मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर तीखी टिप्पणी की है। बहराइच के दो दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। बहराइच के वन सरिता रिज़ॉर्ट में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया…
Read Moreपश्चमी यूपी में ड्रोन की अफवाहों से दहशत में ग्रामीण, दिन-रात पहरा देने को मजबूर
रामपुर : उत्तर प्रदेश, खासकर पश्चिमी क्षेत्र इन दिनों अफवाहों से परेशान है। 6 से ज़्यादा ज़िलों में ड्रोन की अफवाह से दहशत का माहौल है और लोग रात भर जागकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। इसके बावजूद, झूठी जानकारियाँ फैल रही हैं और दहशत का माहौल है। दरअसल, अफवाहों से दहशत फैलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई झूठी जानकारियों ने सनसनी फैलाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वो सभी…
Read More