अंबाला : उम्र महज चार साल, लेकिन याददाश्त और पहचानने की क्षमता ऐसी कि बड़े-बड़े भी हैरान रह जाएं। अंबाला जिले के महमूदपुर गांव के चार वर्षीय मयन सैनी ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर दो विश्व रिकॉर्ड बनाकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मयन ने दुनिया के देशों, उनके राष्ट्रीय झंडों और विश्व मानचित्र को पहचानने में ऐसी दक्षता हासिल की है कि उसके नाम दो अलग-अलग रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। उसकी उपलब्धि के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है।…
Read MoreCategory: लाइफ स्टाइल
‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर
विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। परियोजना के प्रस्तावित स्थल को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों ने क्वाणू गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं, बल्कि उसके लिए चुने गए स्थल और प्रभावित गांवों की जमीन व विरासत को बचाने…
Read Moreपिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन चोटियों पर फहराया सफलता का परचम
पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट को फतह किया। आईस संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि अभियान के…
Read Moreमायके में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, चाचा से निकाह कराने का भी आरोप; दो के खिलाफ केस
हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक और निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और पति के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति महिला को परेशान करता था और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में…
Read More‘बागबान’ जैसी कहानी हकीकत में बदली: चार बेटों ने बांट लिए मां-बाप, 80 की मां ने 85 साल के पति से मांगा तलाक
बुलंदशहर : साल 2003 में रिलीज हुई पारिवारिक फिल्म ‘बागबान’ में बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटों के व्यवहार की कहानी ने लोगों को झकझोर दिया था। फिल्म में जिस दर्द को पर्दे पर दिखाया गया था, वैसी ही एक कहानी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आई है। यहां चार बेटों ने अपने बुजुर्ग मां-बाप की जिम्मेदारी उठाने के बजाय उन्हें आपस में बांट लिया। उम्र के उस पड़ाव पर जब पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत थी, दोनों अलग-अलग बेटों के घर रहने लगे। इसका असर उनके…
Read Moreपिता के अंतिम संस्कार में नहीं आई आत्मनिर्भर बेटियां, चिता पर अकेले विदा हो गए पिता, वृद्धाश्रम में कपड़ा व्यापारी की मौत
सोनीपत : कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए पूरी जिंदगी खपा देता है। उनकी पढ़ाई, उनका भविष्य, उनकी हर जरूरत पूरी करने में अपनी इच्छाओं तक का त्याग कर देता है। लेकिन जब वही पिता जीवन के अंतिम पड़ाव पर पहुंचता है, तो उसे सबसे ज्यादा जरूरत अपने बच्चों के साथ और उनके स्नेह की होती है। हरियाणा के सोनीपत से सामने आई एक ऐसी ही कहानी हर किसी की आंखें नम कर रही है। यह कहानी है 74 वर्षीय शिवचरण रामरत्न गुप्ता की, जिन्होंने मुंबई में वर्षों…
Read Moreगुरुग्राम में फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर रेड, ₹25 लाख रंगदारी गैंग गिरफ्तार
गुरुग्राम: स्थानीय पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के अधिकारी बनकर एक फ्लैट पर नकली रेड डाली; उन्होंने लोगों को बंधक बनाया और ₹25 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दिल्ली पुलिस के तीन नकली पहचान पत्र बरामद किए गए, जबकि गिरोह का एक और सदस्य अभी भी फरार है। पुलिस के अनुसार, खेड़की दौला पुलिस स्टेशन को 29-30 जुलाई की रात सेक्टर-86 की अंसल…
Read Moreअमरोहा में तीन बहनों की शादी पर नया विवाद, एक के नाबालिग होने का दावा; CWC ने जारी किया नोटिस
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद अब नया विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस अनोखे विवाह के वीडियो के बाद अब तीनों में से एक युवती के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा है। हाईस्कूल की कथित मार्कशीट सामने आने के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के…
Read Moreहिमाचल में दर्दनाक हादसा: टाटा सूमो पर पहाड़ से गिरे भारी पत्थर, 13 लोगों की मौत, 2 घायल
चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पांगी-उदयपुर मार्ग पर कड़ू नाला के पास पहाड़ से अचानक भारी पत्थर गिरने से एक टाटा सूमो उनकी चपेट में आ गई। हादसे में वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, HP01M2210 नंबर की टाटा सूमो पांगी-उदयपुर मार्ग से गुजर रही थी। इसी…
Read MorePM मोदी 17 जुलाई को जींद दौरे पर: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट का करेंगे उद्घाटन
जींद: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा तय हो गया है। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, वह जींद रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन और सरकार ने उनके दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। CM सैनी आज तैयारियों का जायजा लेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जींद पहुंचेंगे ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे…
Read More