नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के लिए भारतीय वायु सेना के विमानों से जुड़ी ‘स्पेशल फ्लाइट रिटर्न्स’ की जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत मांगे गए इन रिकॉर्ड्स को सार्वजनिक करने से राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावित हो सकती है और प्रधानमंत्री के जीवन तथा शारीरिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कर्मियों के नाम और पहचान हटाने भर से रिकॉर्ड सार्वजनिक करने के संभावित जोखिम समाप्त…
Read MoreDay: October 20, 2026
20 अक्टूबर की रात से बंद होगी गंगनहर, दिल्ली-NCR से पश्चिमी यूपी तक जलापूर्ति पर पड़ सकता है असर
हरिद्वार : पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के कई इलाकों के लिए महत्वपूर्ण गंगनहर का पानी मंगलवार रात 20 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा। गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान हरिद्वार से लेकर कानपुर तक नहर की सफाई, सिल्ट निकालने और मरम्मत सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इस बंदी का असर गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों में पड़ सकता है, जहां पेयजल और सिंचाई के लिए गंगनहर के पानी पर निर्भरता है। इस बार गंगनहर की बंदी आगामी कुंभ मेले की तैयारियों…
Read MorePM और CM के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी! सरकारी योजना के नाम पर पैसे ऐंठ रहे जालसाज, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं के नाम पर वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जालसाज फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए वीडियो और डीपफेक का इस्तेमाल कर फर्जी सरकारी योजनाओं का प्रचार कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में लोगों को आर्थिक सहायता, नकद इनाम और अन्य लाभ दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद टैक्स, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम…
Read Moreमोहन भागवत का संदेश: आंदोलन समाधान के लिए हों, सत्ता बदलने के लिए नहीं; नशे और OTT पर भी जताई चिंता
नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी समारोह में देश में होने वाले विरोध प्रदर्शनों, राजनीतिक अस्थिरता, वैश्विक शक्तियों के प्रभाव, युवाओं में बढ़ते नशे और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन होना स्वाभाविक है, क्योंकि समाज और व्यवस्था में समस्याएं मौजूद रहती हैं। हालांकि, आंदोलनों का उद्देश्य केवल सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक लाभ हासिल करना नहीं, बल्कि समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना होना चाहिए। भागवत ने चेतावनी दी कि यदि विरोध प्रदर्शन जनहित के…
Read More