सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
CEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान, ‘एकतरफा फैसलों’ के आरोप पर मांगा जवाब; फॉर्म-6 पर भी बड़ा सवाल
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के कुछ अहम फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए। कोर्ट ने फिलहाल ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके अधिकारों पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया, लेकिन साफ संकेत दिया कि रिकॉर्ड में नियमों के…
Read Moreभिनगा में ओवैसी ने चला नया सियासी दांव, दद्दन खां के नाम से AIMIM ने बढ़ाई हलचल
श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात पर 2027 का खेल अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी-अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं। श्रावस्ती में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की दस्तक और भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खां को प्रत्याशी घोषित करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खास बात यह है कि दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। ऐसे में ओवैसी ने उन्हें मैदान में उतारकर भिनगा की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।…
Read Moreआजम खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा
रामपुर : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। मौर्य आजम खान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम खान से मुलाकात कर काफी देर तक बातचीत की। मुलाकात के दौरान किन राजनीतिक या अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं…
Read Moreइकरा हसन की शादी पर BJP विधायक का बयान, बोले- हिंदू गुर्जर युवक से विवाह करें तो बेटी मानेंगे
सहारनपुर : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सहारनपुर के गुर्जर भवन में आयोजित गोरक्षा दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक ने इकरा हसन की सामाजिक पहचान और निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि इकरा हसन खुद को गुर्जर समाज का हिस्सा मानती हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें, इसके बाद समाज उन्हें परिवार की बेटी के रूप में स्वीकार करेगा। ‘गुर्जर…
Read Moreकुर्सी विवाद के बाद अखिलेश का बड़ा एक्शन, गोरखपुर सपा की पूरी कार्यकारिणी भंग
गोरखपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पार्टी नेताओं के बीच हुए विवाद के बाद बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। रविवार को उन्होंने गोरखपुर की जिला और महानगर कार्यकारिणी के साथ सभी फ्रंटल संगठनों की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। इस कार्रवाई के बाद जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां खत्म हो गई हैं। पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में गोरखपुर से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों पर भी कार्रवाई की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की…
Read MoreSIR के बाद वोटर लिस्ट पर मायावती की नजर, बोलीं- गरीब और कमजोर वर्ग का नाम न छूटे
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर तक संगठन के पुनर्गठन और संभावित उम्मीदवारों के चयन की प्रगति की समीक्षा की गई। मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हुए हैं, उनके नाम दोबारा जुड़वाने के लिए पार्टी…
Read Moreपत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा तो भड़का, बोनट पर लटकी पत्नी को लेकर दौड़ाई कार
मेरठ : लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पत्नी ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ कार में घूमते पकड़ लिया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए पति ने पत्नी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जान बचाने के लिए महिला कार के बोनट पर लेट गई, लेकिन पति ने कार रोकने के बजाय उसे दौड़ा दिया। महिला काफी दूर तक बोनट पर लटकी रही। घटना देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच…
Read Moreसहारनपुर से लखनऊ तक इमरान मसूद की नई परीक्षा, अब मुस्लिम चेहरे से आगे संगठन की चुनौती
सहारनपुर : सहारनपुर की सियासत से निकलकर प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में अहम भूमिका तक पहुंचे सांसद इमरान मसूद के सामने अब जिम्मेदारी का दायरा काफी बढ़ गया है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह बदलाव 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हुआ है। पार्टी ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जबकि इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी के साथ मसूद के सामने चुनौती केवल पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक पकड़ बनाए रखने…
Read Moreआयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़, पिता ने दर्ज कराया अपहरण का केस; बेटे ने वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा
शामली : दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक से जुड़े धर्मांतरण प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के बाद आयुष के घर वापस नहीं लौटने पर उसके पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं, अब आयुष मलिक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपने पिता की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। आयुष ने वीडियो में कहा कि वह सुरक्षित है और अपनी इच्छा से रह रहा…
Read More