सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 230 रुपये…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
जिला प्रशासन के दावों की खुली पोल, घुटनों तक गंदे पानी से गुजर रहे कांवड़िए
सहारनपुर : एक ओर जहां जिला प्रशासन हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भगत कांवड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रहा है वहीं गांव हाशिमपुरा में मंगलोर रोड़ यानि कांवड़ मार्ग से आई ये तस्वीरें प्रशासन के दावों की पोल खोल रही हैं। जहां हल्की सी बारिश के बाद शिव भगत कांवड़िए नालों के गंदे पानी से निकलने को मजबूर हैं। नालों की सफाई नहीं होने पर नाले ब्लॉक हो गए जिससे ओवर फ्लो होने के बाद नालों का गन्दा पानी सड़क पर आ गया। जिससे…
Read Moreसहारनपुर में बारिश का सितम, जाटोवाला में नदी का सैलाब, पुल क्षतिग्रस्त, शाकम्भरी देवी खोल में भी आई बाढ़, गांवों में पानी घुसने का खतरा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। थाना मिर्जापुर इलाके के जाटोवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया। तेज बहाव के चलते पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा, जबकि पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं शिवालिक पहाड़ियों में रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी…
Read Moreपद यात्रा के बाद अब डाक कांवड़ की बारी, सड़कों पर दौड़ने लगीं बाइक और गाड़ियां, पैदल दौड़ते हुए 12 से 60 घंटे में जलाभिषेक का टारगेट
सहारनपुर : सहारनपुर : सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा का आगाज हो जाता है। सावन महीने में देश भर के शिव भगत न सिर्फ अमर नाथ , केदार नाथ , बदरीनाथ समेत नीलकंठ महादेव के दर्शन करने जाते हैं बल्कि हरिद्वार से कावड़ में गंगाजल भरकर अपने शिवालयों में शिवलिंग का जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाते है। महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले तक मुख्य मार्गो पर पदयात्रा कर रहे कावड़ियों का कब्जा रहता है। शिव भजनो की धुन पर लाखो करोडो शिवभगत भगवा वस्त्रो में काँधे पर कावड़ लेकर…
Read Moreकांवड़ियों पर विवादित बयान देने के आरोप में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR, देवबंदी उलेमाओं ने भी जताई नाराजगी
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हिंदू संघर्ष समिति की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बयान को लेकर जहां हिंदू संगठनों में नाराजगी है, वहीं देवबंदी उलेमाओं ने भी मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी की निंदा की है साथ ही कार्यवाई को लेकर सरकार पर सौतेला व्यवहार करने…
Read Moreझांसी में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, तीन गांवों से 23 आरोपी गिरफ्तार
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कटेरा थाना क्षेत्र के तीन गांवों—काडोर, मौरयाना और खैरयाना से की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, इन इलाकों से साइबर धोखाधड़ी के लगातार मामले सामने आ रहे थे और एक साल में 217 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं। कटेरा क्षेत्र को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए जाने के बाद पुलिस ने…
Read Moreआरक्षण पर मायावती का बड़ा बयान, RSS प्रमुख पर साधा निशाना; बोलीं- ‘राजनीति बंद करें’
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने कहा कि बहुजन समाज, विशेष रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए आरक्षण सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति का महत्वपूर्ण माध्यम है। मायावती ने आरक्षण को इन वर्गों के आत्मसम्मान और जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर सदियों से चले आ रहे शोषण, भेदभाव और…
Read Moreसहारनपुर में नोटों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 2.70 लाख के नोटों से सजाई गई अनोखी कांवड़
सहारनपुर : सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार सहारनपुर से गुजर रही एक कांवड़ अपनी अनोखी सजावट को लेकर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आमतौर पर फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और धार्मिक प्रतीकों से सजी नजर आने वाली कांवड़ इस बार 50, 100, 200 और 500 के नोटों से सजी हुई है। कांवड़ पर 500 रुपये से लेकर 10 रुपये तक के नोट लगाए गए हैं। कांवड़ियों के मुताबिक, इस कांवड़ को करीब 2 लाख 70 हजार रुपये के नोटों से सजाया गया है। आपको बता…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सैनी के लंबे कार्यकाल और हरियाणा की खुशहाली के लिए हरकी पैड़ी से रवाना हुई दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा
सरसावा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लंबे कार्यकाल और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद जसबीर सैनी ने हरिद्वार स्थित पवित्र हरकी पैड़ी से दूसरी साइकिल कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। जसबीर सैनी ने अपने साथियों के साथ विधि-विधान से गंगाजल उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ हरियाणा की खुशहाली और मुख्यमंत्री के दीर्घ कार्यकाल की कामना को समर्पित बताई गई है। सरसावा पहुंचे जसबीर सैनी का स्वागत विभिन संघटनो ने किया जिसे प्रमुख रूप से…
Read Moreमिर्जापुर में धर्मांतरण के आरोपी इमरान पर बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में चर्चित जिम मामले में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। धर्मांतरण, शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोपों में घिरे गैंग लीडर इमरान खान की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली गई है। यह कार्रवाई मिर्जापुर और प्रयागराज पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिलाधिकारी के आदेश पर की। पुलिस के मुताबिक, इमरान खान पर आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि वह जिम की आड़ में महिलाओं और युवतियों को अपने जाल में…
Read More