हिसार : हरियाणा कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के बाद से जारी अंदरूनी खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। हिसार के बरवाला में कांग्रेस नेताओं के बीच सांसद जयप्रकाश (जेपी) को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ पूर्व जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा ने जयप्रकाश का बचाव करते हुए पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा है, तो दूसरी तरफ बरवाला के पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने जयप्रकाश पर लगाए जा रहे आरोपों को सही बताते हुए उन्हें जवाब देने की सलाह दी है। जयप्रकाश…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
हरियाणा में 7 और 8 अक्टूबर को सियासी शक्ति प्रदर्शन, BJP की ‘सेवा ज्योति’ के सामने कांग्रेस का ‘वोट बचाओ’ मार्च
चंडीगढ़ : हरियाणा में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस अलग-अलग मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने जा रही हैं। 7 अक्टूबर को भाजपा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए अपना संगठनात्मक और जनसंपर्क अभियान आगे बढ़ाएगी, जबकि 8 अक्टूबर को कांग्रेस ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेशभर में विरोध मार्च निकालेगी। दोनों दलों के कार्यक्रमों की तारीखें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। ऐसे में अक्टूबर का यह सप्ताह हरियाणा की राजनीति…
Read Moreसहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगने का आरोप, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में मौलवी गिरफ्तार
सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…
Read Moreउत्तराखंड में SIR के बाद बदला चुनावी समीकरण, 11 लाख से ज्यादा मतदाता घटे; धर्मपुर में सबसे बड़ा झटका
देहरादून : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में हुए बड़े बदलाव ने प्रदेश की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। Special Intensive Revision (SIR) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में 2022 विधानसभा चुनाव की तुलना में 11 लाख 7 हजार 695 मतदाताओं की कमी सामने आई है। 70 विधानसभा सीटों में से 69 पर मतदाता घटे हैं। केवल हरिद्वार की ज्वालापुर सीट ऐसी है, जहां 2022 के मुकाबले 73 मतदाता बढ़े हैं। सबसे बड़ा बदलाव देहरादून की धर्मपुर विधानसभा सीट पर देखने को मिला…
Read Moreहरदा की वापसी ने बढ़ाई उत्तराखंड कांग्रेस की धड़कन, संगठन के साथ चलेंगे या बनाएंगे अलग सियासी राह?
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सक्रिय वापसी ने पार्टी के भीतर सियासी हलचल बढ़ा दी है। लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रदेश लौटे रावत अब लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं। रोड शो से लेकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और जिलों के दौरे तक उनकी सक्रियता ने कांग्रेस के भीतर नेतृत्व और चुनावी रणनीति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हरदा की यह सक्रियता कांग्रेस संगठन की रणनीति का हिस्सा है या वह अपनी अलग…
Read Moreदिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- अपराध के बाद गिरफ्तारी नहीं, पहले पैदा करें डर
नई दिल्ली : दिल्ली में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सख्त संदेश दिया है। अदालत ने कहा कि अपराध होने के बाद आरोपियों को पकड़ लेना ही पुलिस की सफलता नहीं है। पुलिस को ऐसी व्यवस्था बनानी होगी, जिससे संभावित अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो और अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सके। जस्टिस जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर…
Read MoreCEC ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में घमासान, ‘एकतरफा फैसलों’ के आरोप पर मांगा जवाब; फॉर्म-6 पर भी बड़ा सवाल
नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को लेकर उठे सवाल अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन याचिकाओं पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग के कुछ अहम फैसले दो अन्य चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना लिए गए। कोर्ट ने फिलहाल ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके अधिकारों पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया, लेकिन साफ संकेत दिया कि रिकॉर्ड में नियमों के…
Read Moreभिनगा में ओवैसी ने चला नया सियासी दांव, दद्दन खां के नाम से AIMIM ने बढ़ाई हलचल
श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात पर 2027 का खेल अभी शुरू ही हुआ है, लेकिन राजनीतिक दल अपनी-अपनी जमीन तलाशने में जुट गए हैं। श्रावस्ती में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की दस्तक और भिनगा विधानसभा सीट से हाजी दद्दन खां को प्रत्याशी घोषित करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। खास बात यह है कि दद्दन खां हाल ही में बहुजन समाज पार्टी छोड़कर एआईएमआईएम में शामिल हुए हैं। ऐसे में ओवैसी ने उन्हें मैदान में उतारकर भिनगा की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।…
Read Moreआजम खान के घर पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- 2027 में बीजेपी का सूपड़ा साफ होगा
रामपुर : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के परिवार से मुलाकात की। मौर्य आजम खान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी पत्नी डॉ. ताजीन फातिमा और बेटे अदीब आजम खान से मुलाकात कर काफी देर तक बातचीत की। मुलाकात के दौरान किन राजनीतिक या अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं…
Read Moreइकरा हसन की शादी पर BJP विधायक का बयान, बोले- हिंदू गुर्जर युवक से विवाह करें तो बेटी मानेंगे
सहारनपुर : कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन को लेकर लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। सहारनपुर के गुर्जर भवन में आयोजित गोरक्षा दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक ने इकरा हसन की सामाजिक पहचान और निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि इकरा हसन खुद को गुर्जर समाज का हिस्सा मानती हैं तो किसी हिंदू गुर्जर युवक से शादी करें, इसके बाद समाज उन्हें परिवार की बेटी के रूप में स्वीकार करेगा। ‘गुर्जर…
Read More