रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को बड़ा झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Rekha Arya controversy, Cabinet Minister Arya controversy, Girdhari Lal Sahu controversy, Dehradun news, Uttarakhand politics,

देहरादून : उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में है। इस मामले में गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को अदालत से बड़ा झटका लगा है। देहरादून की विशेष अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने प्रथम दृष्टया माना कि मामले में SC/ST एक्ट के तहत अपराध बनता हुआ प्रतीत होता है। ऐसे में अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है। गिरधारी लाल साहू के…

Read More

डेनिस शराब विवाद पर हरदा का पलटवार, बोले- घोटाला था तो जांच कराएं सुबोध उनियाल

डेनिस शराब विवाद पर हरदा का पलटवार

देहरादून : उत्तराखंड में डेनिस शराब विवाद को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा पर पलटवार करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यदि डेनिस शराब के मामले में कोई घोटाला हुआ है, तो सरकार जांच कराए। वह खुद जांच के लिए टास्क फोर्स के सामने पेश होने को तैयार हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए सवाल उठाया…

Read More

आम Vs खास! मंत्री की दीवार टूटी तो दौड़ा पूरा सिस्टम, घंटों में पहुंचे अफसर; आम आदमी की फरियाद पर कब जागेगा प्रशासन?

Cabinet Minister Ganesh Joshi

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को प्रशासनिक व्यवस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने ‘आम और खास’ के बीच सरकारी सिस्टम की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए। शहर में जलभराव, ड्रेनेज जाम और अतिक्रमण की समस्याओं से आम लोग लंबे समय से जूझते नजर आते हैं, लेकिन जब मामला कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सरकारी आवास तक पहुंचा तो प्रशासनिक अमला अचानक सक्रिय हो गया। एडीएम से लेकर एसडीएम, तहसीलदार और अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ड्रेनेज की समस्या का कारण…

Read More

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर के साथ रचा नया इतिहास

उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर के साथ रचा नया इतिहास, Uttarakhand becomes a fully literate state, Creates history with 98.7% literacy rate

देहरादून : शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में उत्तराखंड को आधिकारिक रूप से पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राज्य की साक्षरता दर अब बढ़कर 98.7 प्रतिशत हो गई है, जो केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 95 प्रतिशत के मानक से काफी अधिक है। राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2023-24 में…

Read More

देहरादून गुंजन मर्डर केस: SIT ने घटना के चौथे दिन चार्जशीट फाइल की, 35 गवाहों के नाम शामिल

देहरादून: देहरादून पुलिस ने आज गुंजन मर्डर केस के आरोपियों के खिलाफ घटना के ठीक चार दिन बाद चार्जशीट फाइल कर दी है। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब पुलिस ने किसी मर्डर केस में चार दिन के अंदर चार्जशीट फाइल की है। देहरादून पुलिस ने बड़े अधिकारियों से अपील की है कि केस फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, ताकि आरोपियों को जल्द सजा मिल सके और मृतका के परिवार को जल्द इंसाफ मिल सके। मामले के मुताबिक, 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में गुंजन…

Read More

पौड़ी DFO के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, CM ने हटाने का आदेश दिया, स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट की सुविधा मिलेगी

Major action taken against Pauri DFO, CM orders his removal, School children to get escort facility

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेक्रेटेरिएट में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की रिव्यू मीटिंग की। मीटिंग के दौरान CM ने अधिकारियों को कई ज़रूरी निर्देश दिए। पौड़ी में इंसान-जंगली संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के चलते मुख्यमंत्री ने पौड़ी DFO को तुरंत हटाने का आदेश दिया। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह पक्का करें कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और ज़िला प्रशासन उन इलाकों में स्कूली बच्चों के लिए एस्कॉर्ट मुहैया कराए जहां जंगली जानवरों का ज़्यादा खतरा है। यह पक्का करने के लिए कि इंसान-जंगली संघर्ष के कारण अपने…

Read More

भारी मुनाफे का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून : नेहरू कॉलोनी पुलिस ने भारी मुनाफे का लालच देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने भोले-भाले लोगों को भारी मुनाफे का लालच देकर अपनी माइक्रो फाइनेंस इंडिया एसोसिएशन कंपनी में करोड़ों रुपये निवेश करवाए थे। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी खोली और निवेशकों को ऊंची ब्याज दरों और भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर…

Read More

युवक को पहले घर से बुलाकर पार्क में गोली मारी गई, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस 

The young man was first called from his home and then shot in the park, Police is searching for the killers

हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हत्या का यह मामला हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र का है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर इलाके में कुछ लोग एक युवक को बहला-फुसलाकर पार्क में ले गए। आरोप है कि उन्होंने वहीं युवक को…

Read More

देहरादून की नदियों ने धारण किया विकराल रूप, पानी के बहाव में नहीं टिक पता हरिद्वार हाईवे, सड़कें भी बही

Cloud burst late night in Sahasradhara

देहरादून : उत्तराखंड में देर रात से हो रही बारिश ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी है। हर तरफ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी में बादल फटने से तबाही मची है। हाईवे पर कई जगह सड़कें टूट गई हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में लोग डरे हुए हैं। मसूरी में हालात बेहद खराब हैं। मसूरी देहरादून रोड कई जगहों पर बंद है। कई जगहों पर सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग का भी यही हाल है, जहाँ…

Read More

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा, दो चरणों में होंगे मतदान, 19 जुलाई को होगी मतगणना

Uttrakhand panchayat Chunav

देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़कर राज्य के 12 अन्य जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दिया गया था। ऐसे में 21 जून को पंचायती राज सचिव की ओर से चुनाव…

Read More