विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सहारनपुर में निर्वाचन आयोग की तैयारी तेज, सातों सीटों पर शुरू हुए EVM प्रदर्शन केंद्र; खुद वोट डालकर समझ सकेंगे मतदान की प्रक्रिया

Saharanpur Election Preparations

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) तथा वीवीपैट को लेकर उनकी शंकाएं दूर करने के लिए सहारनपुर में विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में शुक्रवार से ईवीएम प्रदर्शन केंद्र (ईडीसी) क्रियाशील कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर पहुंचकर आम नागरिक न केवल ईवीएम की कार्यप्रणाली समझ सकेंगे, बल्कि डमी बैलेट के माध्यम से…

Read More

उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बना, लेकिन स्टाफ की तैनाती नहीं; पुरानी व्यवस्था से ही होगी दवाओं और उपकरणों की खरीद

Uttarakhand Health News.

देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गठित मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन अभी पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। शासनादेश जारी होने के बावजूद निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते नई व्यवस्था के तहत दवाइयों, उपकरणों और रसायनों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत ही खरीदारी जारी रखने का फैसला लेना पड़ा है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने…

Read More

योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, उत्तराखंड के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस

CM Yogi in mourning over mother's death

पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक हुआ है। उनकी माता सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र ने फोन पर बातचीत के दौरान इस दुखद समाचार की पुष्टि की। वहीं, पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने भी सावित्री देवी के निधन की जानकारी दी है।…

Read More

योगी का अखिलेश पर तीखा हमला: बोले- रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को अब याद आ रहे राम, 2027 में जनता फिर सिखाएगी सबक

CM Yogi appeals to the public to be cautious of infiltrators, Careful not to include these outsiders in the voter list.

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज क्षेत्र के भारीवैसी में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से अधिक की 55 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। योगी ने अखिलेश को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देते…

Read More

अमेरिका में बैठे एनआरआई को बदन सिंह बद्दो की कथित धमकी, एक करोड़ की रंगदारी मांगने पर मेरठ में मुकदमा दर्ज

Case against Badan Singh Baddo

मेरठ : उत्तर प्रदेश के पांच लाख रुपये के इनामी फरार बदन सिंह बद्दो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे एक एनआरआई से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मेरठ के टीपीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बदन सिंह बद्दो ने फोन करके उससे एक करोड़ रुपये की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने वायरल ऑडियो की जांच के बाद कार्रवाई की है। साथ…

Read More