देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों और मेडिकल उपकरणों की खरीद व्यवस्था को पारदर्शी और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गठित मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन अभी पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। शासनादेश जारी होने के बावजूद निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो सकी है। इसके चलते नई व्यवस्था के तहत दवाइयों, उपकरणों और रसायनों की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को फिलहाल पुरानी व्यवस्था के तहत ही खरीदारी जारी रखने का फैसला लेना पड़ा है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने…
Read More