गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे करीब 200 फरियादियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बारिश को देखते हुए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में…
Read MoreTag: Gorakhpur News
गोरखपुर में चंद्रशेखर आजाद का तंज- ‘स्पेन’ नाम रखने से नहीं बदलेंगी जमीनी हकीकत, योगी सरकार से पूछा- माफिया गायब तो दिनदहाड़े हत्याएं कैसे?
गोरखपुर : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था से लेकर शहर की सफाई, जलभराव, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था तक को लेकर सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए। गोरखपुर को ‘स्पेन’ बनाए जाने के दावे पर तंज कसते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि सिर्फ नाम बदलने से जमीनी हालात नहीं बदलते। सांसद ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि पहले नेपाल ऐसा देश था, जहां बिना पासपोर्ट के जा सकते थे, लेकिन अब गोरखपुर को यहां…
Read Moreकुशीनगर में दर्दनाक हादसा: बरसाती नाले में डूबीं तीन सगी बहनें, 12 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव
गोरखपुर : कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां बभनौली स्थित सिधरिया में बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। तीनों शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, वहां चीख-पुकार मच गई। मासूम बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम…
Read Moreगोरखपुर में BJP का सपा पर हमला, PDA फॉर्मूले को बताया नाकामी छिपाने का जरिया; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए अब पार्टी के बजाय PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले का सहारा ले रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ‘PDA…
Read Moreगोरखपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्ग दंपत्ति से 5 लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने बनाया शिकार
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर जालसाजों ने खुद को NIA और ATS का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग दंपत्ति को दो दिन तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखा और डर का माहौल बनाकर उनसे 5 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा तब हुआ, जब जालसाजों के सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए और पीड़ित परिवार को एहसास हुआ कि उनके साथ बड़ा धोखा हो चुका है। अब पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू…
Read Moreबिरयानी में कॉकरोच मिलने पर हंगामा, जाँच में जुटा खाद्य विभाग
गोरखपुर : गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित Barbeque Nation में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने के लिए पीपीगंज से परिवार और दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उनके साथ कुल 20 लोग थे, जिनमें 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया था। खाना शुरू करने के दौरान सचिन…
Read Moreशादी की रात दूल्हे का खुल गया राज, थाने पहुंची दुल्हन और दो दिन चली पंचायत, इस बात पर अड़ गया दुल्हन पक्ष
गोरखपुर : गोरखपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पति की शारीरिक अक्षमता को लेकर थाने में दो दिन की पंचायत हुई। आदमी की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुल्हन पक्ष तलाक पर अड़ गया। मेडिकल टेस्ट में बात पक्की होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। शादी के ठीक एक दिन बाद गोरखपुर के सहजनवां इलाके के एक गांव में झगड़ा हो गया, जिसकी खूब चर्चा हुई। शादी की रात दुल्हन को पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह पता चलने पर महिला ने अपनी…
Read More