गोरखपुर : गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित Barbeque Nation में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने के लिए पीपीगंज से परिवार और दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उनके साथ कुल 20 लोग थे, जिनमें 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया था।
खाना शुरू करने के दौरान सचिन के दोस्त अम्रपाल रावत की बिरयानी में मरा हुआ काकरोच का छोटा बच्चा निकल आया। यह देखकर सभी लोग हैरान रह गए और उन्होंने तुरंत खाना छोड़ दिया। सचिन वर्मा ने रेस्टोरेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गंदगी और अनहाइजीनिक तरीके से खाना परोसा जा रहा है। वहीं अम्रपाल रावत ने बताया कि पहली बार खाने के बाद जब उन्होंने दोबारा बिरयानी ली, तभी प्लेट में काकरोच दिखाई दिया। रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि सफाई का ध्यान रखा जाता है, लेकिन यह कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है।
शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच के दौरान:
- काकरोच वाले खाने का सैंपल लिया गया
- किचन की जांच की गई
- स्टॉक में रखे खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट चेक की गई
- कई जगह जिंदा काकरोच भी मिले
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, जांच में गंदगी मिलने पर रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा जांच तक रेस्टोरेंट को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


