मुजफ्फरनगर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को किसान अधिकार यात्रा का आगाज किया। मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में शुकतीर्थ के गांव इलाहाबास से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और किसान कांग्रेस के पश्चिमी जोन अध्यक्ष मनोज माड़ी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शुरू होने से पहले शुकतीर्थ धाम स्थित शुकदेव आश्रम में पूजा-अर्चना की गई। गन्ना भुगतान और खाद की समस्या उठाई यात्रा के दौरान अजय राय ने किसानों से जुड़े कई…
Read MoreTag: Muzaffarnagar News
26 साल पुराने हत्याकांड में सात दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.87 लाख का जुर्माना
मुजफ्फरनगर : जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में करीब 26 साल पहले हुए चर्चित हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 1 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष 11 गवाह पेश किए। शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के मुताबिक, घटना के संबंध में वादी जसवीर…
Read Moreमुजफ्फरनगर में 2013 के पुराने मुकदमे से 22 नेताओं को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने मुकदमा वापस लेने की दी अनुमति, भाजपा-सपा के कई बड़े नेताओं के नाम थे शामिल
मुजफ्फरनगर : जिले में वर्ष 2013 में दर्ज एक पुराने राजनीतिक मामले में भाजपा और सपा से जुड़े 22 नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने शासन के आदेश के अनुपालन में अभियोजन की ओर से दाखिल मुकदमा वापसी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए वाद वापस लेने की अनुमति दे दी है। अदालत के इस आदेश के बाद करीब 13 साल पुराने मामले में नामजद अधिकांश आरोपियों को राहत मिल गई है। यह मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का है। मुकदमा अपराध संख्या 173/2013 के तहत…
Read More10 रुपये की कथित चोरी का आरोप, डांट और मारपीट से परेशान चौथी कक्षा की छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। पचेंदा कलां गांव में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली 10 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में 10 रुपये की कथित चोरी के आरोप में बच्ची को डांटा और उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो शिक्षकों के खिलाफ…
Read Moreमुजफ्फरनगर में बोले RSS नेता डॉ. इंद्रेश कुमार, बोले – “देश में मोहब्बत चाहिए, वासना का व्यापार नहीं”
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में आयोजित अखिल भारतीय मिरासी पसमांदा समाज सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार ने लव जिहाद, मॉब लिंचिंग और पसमांदा समाज के मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। सम्मेलन का आयोजन हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की ओर से किया गया, जिसमें देशभर से पसमांदा समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश को “मोहब्बत” की जरूरत है, “वासना के व्यापार” की नहीं। उन्होंने कहा कि प्यार के नाम पर धोखा, हिंसा…
Read Moreजनपद मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत
लखनऊ : पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में सहारनपुर मण्डल के अधीन आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर की विधान सभाओं पर्यटन विकास के लिए 788 लाख रूपये की 07 परियोजनायें स्वीकृत की गयी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों का कायाकल्प तथा अवस्थापना सुविधायें सृजित करना है। इन परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी यूपीएवीपी को सौपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारे। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन…
Read Moreशादी से तीन दिन पहले गर्लफ्रेंड का काटा गला ; बॉयफ्रेंड ने भी सुसाइड कर लिया; SSP का कहना है कि वे गुड़गांव में साथ करते थे काम
मुजफ्फरनगर: जानसठ थाना क्षेत्र के भलवा गांव में गुरुवार को एक युवक ने एक युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। दोनों के घर आमने-सामने हैं। युवती की 8 फरवरी को शादी होनी थी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र के भलवा गांव निवासी विजयपाल की बेटी प्रगति (27) की 8 फरवरी को शादी होनी थी। घर में शादी की रस्में चल रही थीं और मेहमान आने…
Read Moreदो बच्चों की मां प्रेमी के संग हुई फरार, आहत पति ने कर लिया सुसाइड
बरेली : बरेली के नाथनगरी में दो बच्चों की मां करीब तीन महीने पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद उसने अपने प्रेमी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए और अपने पति को धमकी भी दी। इससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले, पति ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी पत्नी की बेवफाई का हवाला देते हुए यह कदम उठाने के अपने फैसले के बारे में बताया। परिवार ने महिला और उसके प्रेमी…
Read Moreपिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद में बेटे की मौत हो गई और बहू गंभीर रूप से हो गई घायल
मुज़फ़्फ़रनगर : भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी में शुक्रवार सुबह पिता-पुत्र के बीच घरेलू विवाद जानलेवा हो गया। झगड़े के दौरान गुस्साए पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जिससे उसके बेटे की मौत हो गई और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी निवासी बृजवीर का शुक्रवार सुबह अपने बेटे रोबिन सहरावत (28) और बहू…
Read Moreतेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई,एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों मौत
मुज़फ़्फ़रनगर: हरियाणा के करनाल से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा एक परिवार मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी गाँव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। कार में सात लोग सवार थे। एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, करनाल के फ़रीदपुर गाँव निवासी महेंद्र जुनेजा का कुछ…
Read More