मुजफ्फरनगर : जिले के भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी में करीब 26 साल पहले हुए चर्चित हत्याकांड में अदालत ने शनिवार को बड़ा फैसला सुनाया। फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 की पीठासीन अधिकारी ज्योत्सना सिंह ने मामले में सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने सभी दोषियों पर 1 लाख 87 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के समक्ष 11 गवाह पेश किए। शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा के मुताबिक, घटना के संबंध में वादी जसवीर…
Read More