तेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई,एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों मौत

मुज़फ़्फ़रनगर: हरियाणा के करनाल से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहा एक परिवार मुज़फ़्फ़रनगर के तितावी गाँव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज़ रफ़्तार कार हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई। कार में सात लोग सवार थे। एक ही परिवार के पाँच सदस्यों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, करनाल के फ़रीदपुर गाँव निवासी महेंद्र जुनेजा का कुछ…

Read More

मुजफ्फरनगर के दो भाइयों समेत पांच लोगों की कटरा में मौत, तीन परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे, परिवारों में मातम

Landslide in Vaishano Devi

मुजफ्फरनगर/कटरा : कटरा में भूस्खलन में दबकर उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश, रामवीरी और अंजलि तथा दो टंकी वाली रोड निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। परिवारों में मातम पसरा है। मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में रहने वाले तीन परिवारों के कई सदस्य कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में दब गए। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने परिवारों को सूचित कर दिया है। वे कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। जिले में शोक की लहर है।…

Read More

मुख्तार अंसारी गिरोह का शार्प शूटर शाहरुख पठान मुठभेड़ में ढेर, मेरठ एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर में किया एनकाउंटर

Muzaffarnagar Encounter ,,

मुजफ्फरनगर : मेरठ एसटीएफ ने मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर शाहरुख पठान को मुठभेड़ में मार गिराया है। शाहरुख मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। यह मुठभेड़ सोमवार सुबह छपार थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर हुई, जिसमें मौके से एक कार, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि शूटर शाहरुख पठान मुजफ्फरनगर में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देख शाहरुख ने कार से ही फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में शाहरुख मारा…

Read More