कानपुर : ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी बिठूर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री 26 अक्टूबर को बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का…
Read MoreTag: CM Yogi Adityanath
योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: यूपी में माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में, कब्जाई जमीनों पर गरीबों के लिए बनेंगी हवेलियां
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बड़े-बड़े निर्माण करा सकती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी जागरूक समाज और जनता की भी होती है। यदि जनता जागरूक नहीं है, तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशायी होने में देर नहीं लगती। उन्होंने प्रयागराज का उदाहरण देते हुए कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर अब गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर प्रदेश में माफिया की जगह सिर्फ…
Read Moreबरेली में सीएम योगी की बड़ी घोषणा: ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये, 70 हजार चौकीदारों को मिलेगा लाभ
बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली दौरे के दौरान प्रदेश के ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की। अब ग्राम प्रहरियों को हर महीने 2500 रुपये के बजाय 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 70 हजार ग्राम प्रहरियों को लाभ मिलने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने बरेली के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मंत्री, सांसद…
Read Moreराज्यसभा नतीजों से योगी का 2027 पर दावा, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल सामने आएगा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में भाजपा के आठ उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों की तस्वीर दिखा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मुकाबला ‘80-20’ का है और 80 फीसदी एनडीए के साथ, जबकि 20 फीसदी पीडीए के साथ है। योगी…
Read Moreसीएम योगी बोले- भगवान विश्वकर्मा राष्ट्र शिल्पी, पीएम मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार
गोरखपुर : विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का शिल्पी बताते हुए कहा कि एक ओर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा राष्ट्र के शिल्पी हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि…
Read More78 हजार कोटेदारों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल
सहारनपुर : प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी करते हुए इसे ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल कर दिया है। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की शुरुआत की गई है। सरकार के इस कदम से जहां कोटेदारों को आर्थिक राहत मिलेगी, वहीं राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। लखनऊ में आयोजित…
Read Moreविपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी
नई दिल्ली : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को उजागर करने के लिए शुक्रवार को विपक्ष के नेताओं ने संसद परिसर में एक नाटकीय प्रदर्शन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने वेशभूषा पहनकर आए सांसदों को चेतावनी दी और कहा कि वे संसद की पवित्रता और मर्यादा को कम कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि सदन में प्लेकार्ड और बैनर लाना संसदीय परंपराओं और मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “जो माननीय सदस्य यहां अलग-अलग वेशभूषा में आते हैं, उनके लिए मेरी चेतावनी है। कई सदस्यों…
Read Moreगांव की एक अधेड़ उम्र की महिला को मगरमच्छ ने मार डाला
बहराइच: रविवार को सुजौली पुलिस स्टेशन इलाके के चफारिया गांव के मोहकमपुरवा में उस समय हड़कंप मच गया जब परिवार को खबर मिली कि गांव की एक अधेड़ उम्र की महिला को मगरमच्छ ने मार डाला है। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी मगरमच्छ ने उसे अपने जबड़े में जकड़ लिया और सरयू नहर में खींच ले गया। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read Moreकानपुर ITBP जवान की माँ का हाथ काटने का मामला: कृष्णा और पारस अस्पताल के डॉक्टरों पर चार्जशीट तैयार
कानपुर: पुलिस ने ITBP जवान की माँ का हाथ काटे जाने के मामले में चार्जशीट तैयार कर ली है। जाँच पूरी होने के बाद, पुलिस दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करेगी। चार्जशीट में कृष्णा और पारस अस्पतालों के मैनेजमेंट को दोषी ठहराया गया है और दोनों अस्पतालों के कई डॉक्टरों को आरोपी बनाया गया है। गौरतलब है कि CMO डॉ. हरिदत्त नेमी द्वारा पुलिस कमिश्नर को दूसरी बार सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने कृष्णा और पारस अस्पतालों के मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जाँच…
Read Moreपर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और तभी जीव-जगत बचेगा: मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आम का पेड़ लगाकर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी और प्रकृति बचेगी तो जीव-जगत भी बचेगा। इसलिए हर नागरिक को मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने पिछले नौ सालों में पर्यावरण और प्रकृति के प्रति…
Read More