फिरोजाबाद : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत फिरोजाबाद के तिलक कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह 196 जोड़ों के लिए यादगार बन गया। समारोह में 129 हिंदू और 67 मुस्लिम जोड़ों ने अपने-अपने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर नए जीवन की शुरुआत की। हिंदू जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लिए, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी शुरू करने के लिए विभिन्न उपहार और घरेलू उपयोग की सामग्री भी प्रदान…
Read MoreTag: Chief Minister Yogi Adityanath
राज्यसभा नतीजों से योगी का 2027 पर दावा, बोले- ‘80-20 की लड़ाई फिर आ गई’, PDA का हाल सामने आएगा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों में भाजपा के आठ उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत लगभग तय होने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का संकेत बताया है। लखनऊ के जीपीओ पर आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा- विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम ने विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों की तस्वीर दिखा दी है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर मुकाबला ‘80-20’ का है और 80 फीसदी एनडीए के साथ, जबकि 20 फीसदी पीडीए के साथ है। योगी…
Read Moreजनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही, होगी कड़ी कार्रवाई
गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों की सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित और संवेदनशील समाधान के निर्देश गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का योगी सरकार पर हमला, गौमाता के मुद्दे पर बहिष्कार की चेतावनी
बाराबंकी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने भाजपा सरकार पर गौ संरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यदि गौमाता को उचित सम्मान और सुरक्षा नहीं मिली, तो चुनाव में इसका राजनीतिक असर देखने को मिलेगा। ‘गाय सुरक्षित होती तो यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती’ अपनी ‘गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ के दौरान बाराबंकी पहुंचे शंकराचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार में भी गायें…
Read Moreशाकंभरी देवी में चल रही योजनाओं का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी पहुंचे। जहां उन्होंने माँ शाकम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की कुशलता की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चल रही पर्यटन योजनाओं के साथ सेतु निगम (ब्रिज कॉर्पोरेशन) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्माणाधीन 75 करोड़ की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री…
Read MoreCM योगी ने बाराबंकी में किसान पाठशाला का किया उद्घाटन, किसानों को खेती से जुड़ी नई सुविधाएं और योजनाएं देने की की घोषणा
बाराबंकी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी में पद्मश्री अवॉर्डी किसान रामसरन वर्मा के फार्महाउस जाकर रबी सीजन की 8वीं किसान पाठशाला का उद्घाटन किया। CM ने 12 प्रोग्रेसिव किसानों और कई दूसरे बेनिफिशियरी को सम्मानित किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सिर्फ 11% जमीन ही खेती लायक है, लेकिन अकेले उत्तर प्रदेश देश का 21% अनाज सप्लाई करता है। यह PM मोदी के विजन और किसानों को बीज से बाजार तक पहुंच मिलने से मुमकिन हुआ। इससे न सिर्फ बीज से बाजार…
Read Moreभू-माफियाओं ने कब्रिस्तान की ज़मीन पर लगाया ताला, विपक्ष का आरोप सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही
फ़िरोज़ाबाद : कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर चल रहे विवाद में समाजवादी पार्टी कूद पड़ी है। सपा ने कब्रिस्तान पर ताला लगाने के मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है। पार्टी नेता रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह भावनात्मक मुद्दा है, इसलिए दो दिन में ये ताले खुलवाए जाने चाहिए। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही है। यह दंगे कराने…
Read Moreसीबी-सीआईडी में तैनात एएसपी की पत्नी ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी में सीबी-सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी का शव बुधवार को पुलिस लाइन स्थित उनके आवास पर मिला। इस घटना को आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुँची और कमरे से अहम सबूत जुटाए। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन, एक डायरी और अन्य निजी सामान जाँच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। हालाँकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि…
Read Moreउत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा निदेशालय और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने TGT-PGT नई भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ, जल्द होगी 30,000 पदों पर भर्ती,
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार के शिक्षा निदेशालय और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी-पीजीटी के करीब 30,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। दोनों संस्थाओं के बीच अधियाचन प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे अब नई भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा निदेशालय इन पदों का विषयवार और आरक्षणवार अधियाचन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की तैयारी कर रहा…
Read Moreधर्मांतरण का कश्मीर कनेक्शन, दोनों बहनों ने कई खोले कई ओर राज़, विदेशों से जुड़े हैं गैंग के तार
आगरा : धर्मांतरण कराने वाली सगी बहनें पुलिस काउंसलिंग के दौरान चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। दोनों ने न सिर्फ़ अपने नाम के पीछे का सच बताया, बल्कि यह भी बताया कि छोटी बहन को मुजाहिद बनाने की तैयारी थी। वह इसके लिए तैयार भी थी। इस पूरे नेक्सस में एक बात कॉमन है और वह है धर्मांतरण कराने वाली लड़कियों का कश्मीर कनेक्शन। पुलिस अब इसी एंगल पर आगरा में रहने वाले कश्मीरी लड़के-लड़कियों की डिटेल खंगाल रही है। दोनों बहनों ने कई और राज़ खोले हैं। इस…
Read More