सहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

Murder in Deoband, Saharanpur Crime News, Friend Kills Friend, UP News, Saharanpur News Today,

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी और बाद में हुए समझौते के बावजूद मन में पल रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक युवक की जान ले बैठी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Murder in Deoband,Saharanpur Crime News,
Friend Kills Friend,
UP News,
Saharanpur News Today,
File Photo

 

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका पुत्र शिवा 26 जुलाई की रात करीब 10 बजे अपने तीन परिचित युवकों और एक अन्य अज्ञात युवक के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी और अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी।

27 जुलाई की रात करीब 12 बजे पुलिस को टीचर्स कॉलोनी के पीछे खेत में शिवा का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हत्या की वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया। इनमें से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस जांच में यह सामने आया कि मृतक और आरोपी पहले अच्छे दोस्त थे। बाद में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद और दुश्मनी हो गई थी।

कुछ समय बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दोस्ती भी फिर से हो गई, लेकिन पुरानी रंजिश आरोपियों के मन से खत्म नहीं हुई। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजना बनाकर शिवा को घर से बुलाया और टीचर्स कॉलोनी के पीछे खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। साथ ही मामले में अन्य सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मामले का शीघ्र खुलासा कर लिया गया है। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है और शेष दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts