सहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Police strike at drug network in Saharanpur, Smuggler arrested with smack worth ₹56.80 lakh.

सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।…

Read More

सहारनपुर में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 2.50 लाख और जेवर ठगने का आरोप, दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग केस में मौलवी गिरफ्तार

Raping and blackmailing a woman

सहारनपुर : झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला को डराकर लाखों रुपये और जेवर हड़पने के आरोप में जनकपुरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। घर में साया होने का डर दिखाने का आरोप मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र…

Read More

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

अमृतसर से सहारनपुर तक हथियारों की ‘सप्लाई लाइन’, 425 कारतूस ने खोले नेटवर्क के राज

सहारनपुर : पंजाब के अमृतसर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक अवैध हथियारों की कथित सप्लाई लाइन का मेरठ एसटीएफ ने खुलासा किया है। सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में एसटीएफ ने घेराबंदी कर तीन अंतरराज्यीय हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध हथियारों के साथ 12 बोर के 425 कारतूस बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद जांच का दायरा अब गिरफ्तार आरोपियों से आगे बढ़कर हथियारों के स्रोत, खरीदारों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित हो गया…

Read More

अमानत में ली BMW लौटाने के बजाय धमकी देने का आरोप, वांछित आरोपी गिरफ्तार

Saharanpur News

सहारनपुर : अमानत के तौर पर ली गई BMW कार वापस नहीं करने और कार मालिक को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में सहारनपुर की सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे में दर्ज BMW कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश मित्तल पुत्र नवीन मित्तल, निवासी आम्रपाली प्लेटिनम, सेक्टर-119, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 1 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। सदर बाजार…

Read More

सहारनपुर में चोरी हुआ नवजात उत्तराखंड से बरामद, 250 CCTV कैमरों ने खोली महिला की लोकेशन

Newborn stolen from Saharanpur Women's Hospital

सहारनपुर : सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल से चोरी हुआ नवजात बच्चा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने करीब 250 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्चे को हरिद्वार जिले के बहादराबाद से सकुशल बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला उस समय बच्चे को लेकर बहादराबाद बाईपास स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल के बाहर किसी व्यक्ति के आने का इंतजार कर रही थी। नवजात शिशु की बरामदगी से जहां पुलिस ने राहत की साँस ली है वहीं परिजनों ने पुलिस की…

Read More

सहारनपुर महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने पिता से बच्चा लेकर फरार हुई संदिग्ध महिला

Suspect woman fled with the baby after taking him from the father

सहारनपुर : जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए सोमवार को एक नवजात शिशु चोरी हो गया। टीका लगवाने के लिए बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे पिता से एक संदिग्ध महिला ने बातचीत के बाद नवजात को अपनी गोद में ले लिया। इसके बाद महिला ने टीके का कार्ड लाने के बहाने पिता को वहां से भेज दिया। पिता जब कार्ड लेकर वापस लौटा तो महिला बच्चे को लेकर गायब हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…

Read More

सहारनपुर में नकली सिक्कों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार; 70 करोड़ के दावे से मचा हड़कंप

Saharanpur Fake Currency Case

सहारनपुर : 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों की एनआईए जांच के बीच सहारनपुर में नकली करेंसी के एक और बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। इस बार पुलिस ने नकली सिक्के बाजार में चलाने वालों तक ही नहीं, बल्कि उन्हें तैयार करने वाली कथित फैक्ट्री तक पहुंचने का दावा किया है। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 20 रुपये के 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1.28 लाख रुपये बताई गई…

Read More

सहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी दामाद फरार

Saharanpur Murder

सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके घर में रह रहे दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि कोतवाली मंडी इलाके की हयात कॉलोनी निवासी…

Read More

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना मंडी इलाके में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। CO रविकांत पाराशर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद…

Read More

‘रंगदारी नहीं दी तो होटल में आग लगा दूंगी’, ‘झूठे केस में फंसा दूंगी’; होटल संचालक ने दो पर दर्ज कराई FIR

Saharanpur News

सहारनपुर : जिले में पुरानी पशु मंडी के सामने स्थित एक होटल के संचालक ने पूर्व भाजपा नेता कोमल गुर्जर समेत दो लोगों पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। होटल संचालक का दावा है कि आरोपी करीब एक साल से हर महीने 15 हजार रुपये की रकम लेते रहे। रकम देने से इनकार करने पर होटल में आग लगाने, ग्राहकों की निजी जानकारी सार्वजनिक करने और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। होटल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने कोमल गुर्जर और अरुण कुमार के…

Read More