सहारनपुर : नागल थाना इलाके में शराब की दुकान के सेल्समैन लोकेश की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। डिजिटल सबूतों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो गैर-कानूनी चाकू, दो मोबाइल फोन, लोकेश का बैग, दो बाइक और ₹1,490 बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुकान की बिक्री का पैसा लूटने के इरादे से कई दिनों से लोकेश का पीछा कर रहे थे। उन्हें शक था कि लोकेश के लाल बैग में शराब की बिक्री का पैसा…
Read MoreTag: Saharanpur Crime News
शादी का झांसा देकर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा चर्च का पास्टर, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर : कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चर्च के पास्टर जसपाल मसीह उर्फ जसपाल भट्टी पर शादी का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात वर्ष 2017 में जसपाल मसीह से हुई थी। आरोप है कि इसके बाद…
Read Moreसहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और टेंपो बरामद
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद सामूहिक दुष्कर्म के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है जिसके बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 230 रुपये…
Read Moreसिपाही हत्याकांड में 13 साल बाद आया फैसला, सीओ के गनर राहुल ढाका के हत्यारों को उम्रकैद, मुकीम काला गैंग के दो शूटरों पर 75-75 हजार का जुर्माना
सहारनपुर : करीब 13 वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान बहादुरी से बदमाशों का सामना करते हुए शहीद हुए बागपत निवासी सीओ के गनर सिपाही राहुल ढाका हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-10 संजय कुमार की अदालत ने मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य महताब उर्फ काना उर्फ जीवा और सादर खां को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास तथा 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों आरोपी फिलहाल राजस्थान की जयपुर और अजमेर जेल में बंद हैं और…
Read Moreदेवबंद में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप; नामजद कार्रवाई की मांग
सहारनपुर : देवबंद के मोहल्ला मुल्तानियान में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। परिजनों ने नगर के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वह साहिल को घर से बुलाकर ले गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और जहर देकर घर के पास छोड़ दिया गया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में परिजनों ने नामजद मुकदमा दर्ज कर सख्त…
Read Moreसहारनपुर में 469 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई
सहारनपुर : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पकड़ी गई चरस की कीमत 20 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन…
Read Moreइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार बना मासूम की मौत की वजह, प्रेमी पर 6 माह के बच्चे की हत्या का आरोप, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गंगोह के दौलतपुर छन्नों गांव निवासी इमरान ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शबाना इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी विशाल के साथ चली गई और इसी दौरान उनके छह महीने के बेटे समीर की मौत हो गई। इमरान का आरोप है कि विशाल ने उसके बेटे की हत्या कर शव मेरठ के नौचंदी क्षेत्र के एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी विशाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे देर रात गिरफ्तार…
Read More‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 480 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें विधिक कार्यवाई की जा रही है। पास से पकड़ी गई चरस की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में 24 लाख…
Read Moreनाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग युवती को भगाने और दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर : सहारनपुर में थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को चिलकाना अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने थाना कोतवाली मंडी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी…
Read Moreसहारनपुर में दोस्ती बनी मौत की वजह: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी और बाद में हुए समझौते के बावजूद मन में पल रही पुरानी रंजिश आखिरकार एक युवक की जान ले बैठी। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को थाना देवबंद की कचहरी चौकी पर जयप्रकाश नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका…
Read More