सहारनपुर : जनपद में अपराध और गौकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से गौकशी के उपकरण, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। वहीं उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस…
Read MoreTag: Saharanpur Crime News
सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस से अधिक बारूद और प्रतिबंधित पटाखों के निर्माण का आरोप
सहारनपुर : गंगोह थाना क्षेत्र के नया कुण्डा स्थित राणा फायर वर्क्स पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट मामले में सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक हसन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करते हुए निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने, प्रतिबंधित पटाखों का निर्माण कराने और मजदूरों की जान जोखिम में डालने का आरोप है। इसी लापरवाही के चलते हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य अब भी…
Read Moreमौत का धमाका: सहारनपुर की पटाखा फैक्ट्री में बिखर गईं जिंदगियां, दो कारीगरों की दर्दनाक मौत, दो अब भी लापता
सहारनपुर : शुक्रवार की शाम गंगोह थाना क्षेत्र के नया गांव (बसी कुंडा) में सब कुछ सामान्य था। पटाखा फैक्ट्री के भीतर मजदूर रोज की तरह अपने काम में जुटे थे। कोई बारूद तैयार कर रहा था, कोई पटाखों की पैकिंग में लगा था, तो कोई अगले ऑर्डर की तैयारी कर रहा था। किसी ने शायद ही सोचा होगा कि कुछ ही पलों में यह फैक्ट्री मौत के मैदान में बदल जाएगी। शाम करीब पांच बजे अचानक ऐसा धमाका हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। विस्फोट की आवाज…
Read Moreसहारनपुर में ससुराल पहुंच पति ने पत्नी का गला काटा, 14 साल पुरानी लव मैरिज का दर्दनाक अंत
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मीनू की उसके मायके में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि महिला खून से लथपथ हालत में कमरे में तड़पती रही। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के…
Read Moreवर्चस्व की लड़ाई में चली गोली से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस, गांव में तनाव का माहौल
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके के गांव नन्हेड़ा आसा में शुक्रवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्चस्व की लड़ाई में गोलियां चल गई। गोली लगने से गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग जयपाल सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने आरोपी के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की है।…
Read Moreपुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने अपने भाई पर लगाया आरोप, 4 महीने पहले किया था प्रेम विवाह
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर सिर में सटाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक युवक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था। पुलिस ने शव को…
Read Moreदोमुंहा सांप दिखाकर लोगों को ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, ऑडी कार समेत लाखों की नकदी बरामद
सहारनपुर : जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो दोमुंहा सांप (रेड सैंड बोआ) को चमत्कारी और दुर्लभ जीव बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 94 हजार रुपये नकद, एक ऑडी क्यू-3 कार, दो दुर्लभ दोमुंहे सांप, नोट गिनने की मशीन, फर्जी आधार कार्ड तथा बड़ी संख्या में मनोरंजन नोट और सफेद कागजों की गड्डियां बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण…
Read Moreसहारनपुर: UP STF (स्पेशल टास्क फोर्स) और पुलिस ने सहारनपुर से चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनका संबंध एक पाकिस्तानी गैंगस्टर के नेटवर्क से था। गिरफ्तार किए गए ये चारों युवक पिछले छह महीनों से इस पाकिस्तानी नेटवर्क के संपर्क में थे। उनके काम का दायरा UP से बाहर निकलकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड तक फैलने लगा था। गिरफ्तार आरोपियों में सरसावा थाना क्षेत्र के धिक्का कलां गांव के रहने वाले महकाब और शाहरुख शामिल हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बेहद गरीब आर्थिक पृष्ठभूमि से आते…
Read Moreचोर कहलाने में बेइज्जती महसूस कर रहे युवक बने क़ातिल, राहगीर की ईंट से सिर कुचल कर दी हत्या
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने करीब एक महीने पुराने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने केवल “चोर” कहे जाने पर सिर्फ शर्मिंदगी महसूस हो रही थी बल्कि अपने सिर से मामूली चोर का ठप्पा हटाने के लिए क़ातिल बन गए। चोर कहने पर उन्हें शर्म लगती थी जिसके चलते आरोपियों ने बदमाशी में अपना कद बढ़ाने के लिए एक राहगीर की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नाले में फेंककर…
Read Moreमंदिर में खेल रही नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म का प्रयास, मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली देहात इलाके के गांव सकलापुरी में मंदिर परिसर में खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत किए जाने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सकलापुरी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गांव के शिव मंदिर में अपने अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान वहां मौजूद विजय पंडित निवासी हनुमान…
Read More