पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने अपने भाई पर लगाया आरोप, 4 महीने पहले किया था प्रेम विवाह 

A young man was shot dead outside a police recruitment examination center, Wife blamed her brother for the love marriage they had had four months earlier.
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर एक 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने अपने ही भाई पर सिर में सटाकर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मृतक युवक अपनी पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
A young man was shot dead outside a police recruitment examination center, Wife blamed her brother for the love marriage they had had four months earlier.
आपको बता दें कि शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के निवासी शिव कुमार पुत्र शैलेश कुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इंटर कॉलेज आए थे। आकांक्षा परीक्षा देने के लिए केंद्र के अंदर चली गई, जबकि शिव कुमार बाहर उसका इंतजार कर रहा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां आकांक्षा का भाई मंजीत पहुंच गया। आकांशा बे बताया कि मंजीत ने अपनी बहन से उसके साथ घर चलने के लिए कहा लेकिन आकांक्षा ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।
इसी बात को लेकर मंजीत और शिव कुमार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक रूप ले बैठा। आकांशा का आरोप है कि मंजीत ने गुस्से में आकर शिव कुमार के सिर पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही शिव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना होते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जबकि अन्य घायल युवक की मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिव कुमार को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग चार महीने पहले शिव कुमार से प्रेम विवाह किया था। परिवार इस विवाह से खुश नहीं था और लगातार इसका विरोध कर रहा था। आकांक्षा का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसके भाई मंजीत ने उसके पति की हत्या कर दी। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के भाई शिवम कुमार ने भी घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। उनका कहना है कि प्रेम विवाह के बाद से ही लड़की के परिवार के लोग नाराज थे और कई बार दोनों को धमकियां भी दी गई थीं।
परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts