सहारनपुर : सहारनपुर में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली देहात इलाके के गांव सकलापुरी में मंदिर परिसर में खेल रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत किए जाने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सकलापुरी पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गांव के शिव मंदिर में अपने अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। उसी दौरान वहां मौजूद विजय पंडित निवासी हनुमान नगर बेहट रोड बच्ची के पास पहुंचा और उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा।
परिजनों के मुताबिक आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़ कर अश्लील छेड़छाड़ की और गलत नियत से उसे पकड़ने का प्रयास किया। बच्ची के जोर-जोर से रोने और शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची के रोने और शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जबकि ग्रामीणों ने बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया।
घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर रेप के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर गांव में लोगों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मामले में एएसपी मनोज यादव ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम सकलापुरी में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की घटना संज्ञान में आई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत म लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रहे जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल म लाई जाएगी।