यूपी में वोटर लिस्ट से नाम काटने के आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

Supreme Court issues major order, If a death occurs due to a dog bite, The state government will be held responsible and will have to pay compensation.

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के कथित तौर पर बड़ी संख्या में जमा होने और उनमें गड़बड़ियों के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने निर्वाचन आयोग को शिकायतों की जांच करने, आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने और अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। कांग्रेस सांसद की याचिका पर सुनवाई यह मामला मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की…

Read More

IDBI बैंक की बिक्री पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- जनता की संपत्ति बेचने का विरोध करेंगे

Election Commission in connivance with BJP destroying democracy, Rahul Gandhi alleges massive 'vote theft'

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निजीकरण को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बैंक कर्मचारियों के समर्थन में उतरते हुए आरोप लगाया कि सरकार उस सार्वजनिक बैंक को बेचने जा रही है, जिसे कर्मचारियों ने घाटे से निकालकर मुनाफे में पहुंचाया है। राहुल गांधी ने कहा कि सार्वजनिक बैंक केवल संपत्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने कर्मचारियों और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की। बैंक कर्मचारियों के…

Read More

अमित शाह का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को जनता नहीं करेगी माफ

Amit Shah attacks Akhilesh Yadav

लखनऊ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं? शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में…

Read More

उत्तराखंड के 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का तोहफा, खातों में पहुंचे 161.96 करोड़ रुपये

Rs 161.96 crore for farmers in Uttarakhand

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इसके तहत उत्तराखंड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 161.96 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। वहीं, देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार…

Read More

दवाओं के दाम में मनमानी पर लगेगी लगाम, 1 नवंबर से यूपी की फार्मेसियों में दिखेगी रेट लिस्ट

Fake and banned medicines are being sold in Saharanpur, Samples of cough and painkillers fail, Drug department is playing notice-notice game

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में दवाओं की खरीद-बिक्री को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। 1 नवंबर से अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों को दवाओं की खरीद दर और बिक्री दर की मूल्य सूची प्रदर्शित करनी होगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को दवाओं की कीमतों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य दवाओं की कीमतों को लेकर असमंजस दूर करना और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है। छापेमारी में…

Read More

आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत, फिर भी जेल से रिहाई पर संकट; ईडी केस में पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड

आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत, फिर भी जेल से रिहाई पर संकट; ईडी केस में पुलिस ने मांगी कस्टडी रिमांड

रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी जेल से रिहाई का रास्ता आसान नहीं हुआ है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एफआईआर से जुड़े मामले में रामपुर पुलिस उन्हें कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। विवेचक की ओर से इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। सोमवार को होने वाली सुनवाई पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं। अदालत ने आजम खान को…

Read More

गुलाबजल के कारोबार की आड़ में चल रहा था नशे का खेल, जालौन में 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद

DRI raid on a drug factory in Jalaun, Operation by UP ATS, Drugs worth ₹300 crore seized, Narcotics trade conducted under the guise of rose water, Mephedrone recovered, Jalaun news, Drug trafficking in Uttar Pradesh, DRI-ATS raid in Jalaun.

जालौन : बाहर से गुलाब की खुशबू और भीतर नशीले पदार्थों का कथित कारोबार! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ऐरी रमपुरा गांव में सामने आए इस मामले ने जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। यहां गुलाबजल बनाने के नाम पर टीनशेड के भीतर कथित तौर पर ड्रग्स तैयार की जा रही थी। कई महीनों से चल रही इस गतिविधि पर गुरुवार तड़के उस समय कार्रवाई हुई, जब डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और यूपी एटीएस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, केमिकल और…

Read More

सहारनपुर में 200 किलो रसगुल्ले बरामद, जांच के लिए लिया सैंपल; दस्तावेज नहीं मिलने पर कार सीज

Adulterated Rasgullas, Saharanpur Police, Saharanpur News, Manufactured Rasgullas, Rasgullas Sumggling

सहारनपुर : त्योहारों के सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की सतर्कता के बीच सहारनपुर के नानौता में पुलिस चेकिंग के दौरान करीब 200 किलोग्राम सफेद रसगुल्ले बरामद किए गए। हुंडई वरना कार में बड़ी मात्रा में रसगुल्ले मिलने के बाद पुलिस ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। अधिकारियों ने मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया, जबकि शेष रसगुल्लों को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करा दिया गया। वहीं, वाहन के जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर…

Read More

यूपी में सरकारी नौकरी के लिए सख्त होंगे नियम, हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई

CM Yogi's gift to teachers

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन को लेकर राज्य सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी शासनादेश में हिंसक गतिविधियों और गंभीर अपराधों में संलिप्तता को लेकर नियम स्पष्ट किए गए हैं। हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा या एफआईआर दर्ज होने के आधार पर किसी अभ्यर्थी को स्वतः अयोग्य नहीं माना जाएगा। हिंसक गतिविधियों में संलिप्तता पर सख्ती शासनादेश के अनुसार, ऐसे संगठनों से जुड़े व्यक्तियों की पात्रता की जांच की जाएगी, जिनका…

Read More

यूपी की बदली तस्वीर: 10 एक्सप्रेसवे, 7 शहरों में मेट्रो और 17 एयरपोर्ट का जिक्र, CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

Remove term: Statements by Chief Minister Yogi Adityanath Statements by Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में परिवहन और कनेक्टिविटी के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां साझा की हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में सड़क, रेल, मेट्रो और हवाई सेवाओं के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश में 10 एक्सप्रेसवे संचालित हैं, सात शहरों में मेट्रो सेवाएं चल रही हैं और 12 घरेलू व पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का उल्लेख प्रदेश की बढ़ती कनेक्टिविटी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि…

Read More