फिरोजाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। वह कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और इस तरह के बयान से खुद को अलग रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब बड़े नेता ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।…
Read More