लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान और सुरक्षा का संकट था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश की पहचान उसके प्रतिभाशाली युवाओं, उद्योगों और विकास कार्यों से हो रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब महिलाएं रात दो बजे भी ड्यूटी खत्म करने के बाद बेखौफ घर लौट रही हैं। आठ बिंदुओं में गिनाईं उपलब्धियां मंगलवार को लखनऊ के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम…
Read MoreDay: October 27, 2026
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: वाराणसी-लखनऊ में पेयजल और सीवरेज की 7 परियोजनाओं को मंजूरी, बुंदेलखंड में बनेंगे बड़े गोदाम
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शहरी सुविधाओं और किसानों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में अमृत-2.0 के तहत वाराणसी और लखनऊ में पेयजल एवं सीवरेज से संबंधित सात परियोजनाओं के व्यय प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लाखों लोगों को बेहतर पेयजल व सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर में कुल 65 हजार मीट्रिक टन…
Read Moreफिरोजाबाद में रामगोपाल यादव का कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना, बोले- बड़े नेता ही ऐसी भाषा बोलेंगे तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद करें?
फिरोजाबाद : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रधानमंत्री के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राजनीति में नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। वह कांग्रेस अध्यक्ष की इस टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हैं और इस तरह के बयान से खुद को अलग रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब बड़े नेता ही इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करेंगे, तो छोटे नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है।…
Read Moreशशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की धमकी; बोलीं- राजपूत की बेटी हूं, डरने वाली नहीं
सहारनपुर : देवबंद की पूर्व भाजपा विधायक शशिबाला पुंडीर को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए धमकी भरे पत्र ने सहारनपुर में सनसनी फैला दी है। पत्र में उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर गोली मारने और उनके घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा उन्हें जनसुनवाई बंद करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मांगने की चेतावनी भी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी व्योम बिंदल उनके आवास पर…
Read More