वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां जेन जी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी के विचारों, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझना…
Read More