सहारनपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 56.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Police strike at drug network in Saharanpur, Smuggler arrested with smack worth ₹56.80 lakh.

सहारनपुर : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गागलहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिण्डन नदी के पुराने पुल के पास चेकिंग के दौरान एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 284 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 80 हजार रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ मोनू पुत्र मेहरबान, निवासी ग्राम रायपुर, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।…

Read More

वाराणसी में नितिन नबीन का मंथन, काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद युवाओं से संवाद; 2027 की रणनीति पर होगी मैराथन बैठक

Remove term: Nitin Nabin's Varanasi visit Nitin Nabin's Varanasi visit

वाराणसी : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और षोडशोपचार पूजन के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी अध्ययन पीठ सभागार पहुंचे, जहां जेन जी संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं और छात्रों से बातचीत की। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी के विचारों, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझना…

Read More

नाना पाटेकर का निधन: 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से मौत

Actor Nana Patekar passes away

पणजी : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर वह बेहोशी की हालत में पाए गए। उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर और अस्पताल…

Read More

गोरखपुर बनेगा पूर्वांचल की ‘नीली क्रांति’ का बड़ा केंद्र, 35 एकड़ में बनेगा फिशरीज कॉलेज और एक्वा पार्क

CM Yogi's gift to teachers

गोरखपुर : पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा गोरखपुर अब मत्स्य उत्पादन, शोध और मछली कारोबार के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की तैयारी में है। योगी सरकार पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्राकृतिक जलीय संपदा को आर्थिक ताकत में बदलने के लिए गोरखपुर में करीब 35 एकड़ क्षेत्र में फिशरीज कॉलेज, इंटरनेशनल फिश रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक एक्वा पार्क और मॉडल फिश मंडी विकसित करने की योजना पर आगे बढ़ रही है। पूरी परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री योगी…

Read More