लखनऊ : राजधानी लखनऊ में फिल्म, कला और रचनात्मकता का संगम देखने को मिल रहा है। गोमती नगर स्थित एसआरएस सिनेमा में शुक्रवार को लखनऊ फिल्म फेस्टिवल सीजन ‘इमैजिनेरियम 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव में 48 देशों की फिल्में शामिल हैं। फिल्म प्रदर्शन के साथ युवाओं को फिल्म निर्माण की नई तकनीकों और कहानी कहने के अलग-अलग तरीकों से परिचित कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता…
Read MoreDay: October 23, 2026
मिशन कर्मयोगी में यूपी ने मारी बाजी, देशभर में हासिल किया पहला स्थान; राजस्थान दूसरे नंबर पर
लखनऊ : सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मिशन कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन और क्षमता विकास में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को प्रदेश को सम्मानित किया गया। राजस्थान दूसरे और जम्मू-कश्मीर तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रयासों की सराहना की। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (उपाम) और भारत सरकार के क्षमता विकास…
Read Moreअंकिता भंडारी केस में नया मोड़: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट को तैयार, 26 अक्टूबर को फिर सुनवाई
देहरादून : उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी एंगल की जांच के बीच सीबीआई ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पूछताछ के बाद दोनों को सीबीआई कोर्ट में पेश होना पड़ा। यहां दोनों ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई। वहीं, उर्मिला सनावर ने मांग की कि उनका नार्को टेस्ट मीडिया के सामने कराया जाए। इस मांग को लेकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कही है। 26 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई…
Read Moreभगवंत मान का बड़ा आरोप: फ्रांस से लौटते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर दो घंटे रोका, 50 हजार रुपये वसूले
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मान का दावा है कि 21 अक्टूबर को फ्रांस से लौटने के दौरान उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक रोका गया और प्रतिनिधिमंडल के सामान में कथित कमियां बताकर 50 हजार रुपये का भुगतान कराया गया। मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिवार से भी संबंध जोड़ा है। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते…
Read Moreकानपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 43 युवाओं से ठगे 80 लाख, नियुक्ति पत्र के नाम पर खेल
कानपुर : सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे 43 युवाओं के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में एलडीसी, चपरासी और माली के पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से करीब 80 लाख रुपये वसूल लिए। ठगों ने नियुक्ति का भरोसा दिलाने के लिए दस्तावेज जमा कराए और चयन प्रक्रिया पूरी होने का दावा किया। लेकिन तय तारीख पर नियुक्ति पत्र नहीं मिले। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के…
Read Moreमेरठ की 5 बड़ी खबरें: एमएलसी चुनाव में भिड़े भाजपा-सपा नेता, वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
मेरठ : मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कई प्रमुख घटनाएं सामने आईं। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। वहीं, कारोबारी से कथित वसूली के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। दूसरी ओर, शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता पर आधारित यूपी पुलिस की शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दीपावली से पहले मेरठ की हवा भी तेजी से प्रदूषित हो रही है। इसके अलावा जिले में ट्रैक्टरों की खरीद…
Read More