सहारनपुर मस्जिद विवाद पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव बोले- सौहार्द बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी

Akhilesh Yadav SP

लखनऊ : सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मस्जिद पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार को सौहार्द बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बनाना चाहिए। वहीं कांग्रेस ने भी कार्रवाई को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए इसे काला दिन बताया है। शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित एलपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने…

Read More

लखनऊ में सीएम योगी के खिलाफ मानहानि का परिवाद, मछली भोज विवाद में अजय राय ने कोर्ट का रुख किया

Defamation Case Against CM Yogi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मछली भोज को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब अदालत तक पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। मंगलवार को अजय राय ने अपने अधिवक्ता संजीव पांडेय के माध्यम से जनपद न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक वर्मा की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया। मामला अयोध्या में पिछले दिनों हुए मछली भोज से जुड़ा है। सावन माह में आयोजित बताए जा रहे इस भोज को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

इमरान मसूद के दामाद शायान मसूद ने थामा सपा का दामन, 2027 से पहले पश्चिमी यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल

Shayan Masood joins Samajwadi Party

सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद काजी शायान मसूद कांग्रेस छोड़ साइकिल पर हो गए। शायान ने लखनऊ में सपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें सपा का लाल-हरा पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।शायान मसूद अब तक कांग्रेस से जुड़े हुए थे। उनके सपा में शामिल होने को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से…

Read More

लखनऊ में अवैध डेयरियों पर बड़ा एक्शन, दरोगा पर चेन से हमला, 24 पर मुकदमा, हिरासत में ली गई 200 भैंसे

लखनऊ में अवैध डेयरियों पर बड़ा एक्शन, दरोगा पर चेन से हमला, 24 पर मुकदमा, हिरासत में ली गई 200 भैंसे

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई उस वक्त हिंसक हो गई, जब अभियान का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस और निगम की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल को दौड़ाकर पीटा और लोहे की जंजीर से हमला किया। घटना में दरोगा समेत नगर निगम के कई कर्मचारी घायल हुए। पुलिस ने मामले में 24 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दो महिलाओं को गिरफ्तार…

Read More

तेल का ‘काला खेल’: दो महीने में 4 FIR, 4 गिरफ्तार, जानिए कैसे काम करता है पेट्रोल-डीजल चोरी का सिंडिकेट

A gang involved in petrol and diesel theft, Lucknow News, Three arrested for petrol theft, Petrol and diesel theft case, Petrol and diesel theft,

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की चोरी का अवैध कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। लगातार कार्रवाई के बावजूद ईंधन चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हैं और सुनियोजित तरीके से इस अपराध को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में लखनऊ पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को चोरी के तरीके, सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अब जांच एजेंसियां इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने…

Read More

विश्व युवा कौशल दिवस 2026: सीएम योगी बोले- स्किल ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत, यूपी बना देश का मॉडल

UP Government Kaushalam Booklet Launched World Youth Skills Day 2026 Lucknow

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय समारोह “कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और प्रदेश के स्किल डेवलपमेंट मॉडल को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर की।…

Read More

यूपी में सड़क क्रांति को नई रफ्तार: CM योगी और नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, 1.94 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर फोकस

Nitin Gadkari in Lucknow, Gadkari reviewed road projects, Lucknow Kanpur Expressway, Nitin Gadkari and Yogi held a meeting, Lucknow News, Road revolution in UP gains new momentum, CM Yogi and Nitin Gadkari review national highway projects, focus on investment of ₹1.94 lakh crore

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सड़क और राजमार्ग नेटवर्क को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों…

Read More

अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए का एक्शन, बिल्डिंग मालिक को नोटिस; 15 दिन में जवाब नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Lucknow News, Killer Building to be Demolished, Aliganj Fire Tragedy, Fire in Coaching Center

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) हरकत में आ गया है। जिस इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी, उस भवन पर एलडीए ने नोटिस चस्पा कर दिया है। भवन स्वामी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो नियमानुसार भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एलडीए ने नोटिस में पूछा है कि जब भवन का नक्शा आवासीय (रेजिडेंशियल) उपयोग…

Read More

मायावती ने 2027 के UP विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, कहा “OBC समुदाय का असली हित और भलाई BSP में है।”

Mayawati claims BSP's return with ballot paper

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 2007 में UP में BSP की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश की जाएगी। पिछली गाइडलाइंस के अनुसार, मीटिंग्स में उनके ग्राउंडवर्क और अपना सपोर्ट बेस बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों की अच्छी तरह से समीक्षा की गई, और चुनाव से जुड़ी खास हिदायतें दी गईं। BSP ऑफिस से जारी एक प्रेस रिलीज में, BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

NUJ उप लखनऊ इकाई की प्रदेश पदाधिकारियों संग अहम बैठक संपन्न, नारद जयंती पर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार

An important meeting of the NUJ UP Lucknow unit with state officials concluded, Outline prepared for a grand journalist felicitation ceremony on Narada Jayanti.

लखनऊ : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तर प्रदेश)] की लखनऊ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया, वहीं नारद जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान मीडिया परिदृश्य में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर यह सर्वसम्मति बनी कि…

Read More