लखनऊ : उत्तर प्रदेश में युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी क्रम में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय समारोह “कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया और प्रदेश के स्किल डेवलपमेंट मॉडल को देश के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर की।…
Read MoreTag: Lucknow News
यूपी में सड़क क्रांति को नई रफ्तार: CM योगी और नितिन गडकरी ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा, 1.94 लाख करोड़ रुपये के निवेश पर फोकस
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सड़क और राजमार्ग नेटवर्क को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकार ने एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़क अवसंरचना से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा के दौरान निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति, नई योजनाओं, भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृतियों…
Read Moreअलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए का एक्शन, बिल्डिंग मालिक को नोटिस; 15 दिन में जवाब नहीं तो होगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) हरकत में आ गया है। जिस इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी, उस भवन पर एलडीए ने नोटिस चस्पा कर दिया है। भवन स्वामी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो नियमानुसार भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। एलडीए ने नोटिस में पूछा है कि जब भवन का नक्शा आवासीय (रेजिडेंशियल) उपयोग…
Read Moreमायावती ने 2027 के UP विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, कहा “OBC समुदाय का असली हित और भलाई BSP में है।”
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि 2007 में UP में BSP की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। 2027 के विधानसभा चुनाव में भी इसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश की जाएगी। पिछली गाइडलाइंस के अनुसार, मीटिंग्स में उनके ग्राउंडवर्क और अपना सपोर्ट बेस बढ़ाने से जुड़ी गतिविधियों की अच्छी तरह से समीक्षा की गई, और चुनाव से जुड़ी खास हिदायतें दी गईं। BSP ऑफिस से जारी एक प्रेस रिलीज में, BSP की राष्ट्रीय अध्यक्ष…
Read MoreNUJ उप लखनऊ इकाई की प्रदेश पदाधिकारियों संग अहम बैठक संपन्न, नारद जयंती पर भव्य पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार
लखनऊ : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उत्तर प्रदेश)] की लखनऊ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गंभीर मंथन किया गया, वहीं नारद जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावित पत्रकार सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा और वर्तमान मीडिया परिदृश्य में निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तार से विचार रखे। इस अवसर पर यह सर्वसम्मति बनी कि…
Read MoreBJP प्रदेश अध्यक्ष ने SP के 40,000 के वादे को ‘लोभ’ बताया, बोले – “उज्ज्वला योजना ने लाखों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई”
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उस घोषणा पर सवाल खड़े किये हैं। जिसमें उन्होंने कहा था कि SP सरकार बनने पर महिलाओं को 40,000 रूपये का आर्थिक अनुदान देने के लिए ‘नारी सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी। बीजेपी अध्यक्ष ने इसको सपा का चुनावी मौसम के लिए बनाया गया एक “लोभ” करार दिया है। पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की बहनें और बेटियां अभी भी SP शासन के दौरान फैली अराजकता और गुंडागर्दी से पैदा हुए…
Read Moreपढ़े-लिखे परिवार से है मुरादाबाद में पकड़ा गया आतंकी संदिग्ध हारिस, उसके बड़े भाई-बहन डॉक्टर हैं, और उसके पिता ITC में करते हैं नौकरी
सहारनपुर : UP ATS को मुरादाबाद में एक बड़ी सफलता मिली है। ATS ने एक 19 साल के BDS छात्र को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से है। गिरफ्तार छात्र की पहचान हारिस अली के रूप में हुई है, जो सहारनपुर शहर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मनकामाऊ का रहने वाला है। वह BDS का दूसरे साल का छात्र है और मुरादाबाद के एक कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आरोप है कि हारिस अली आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल…
Read Moreमुरादाबाद से पकड़ा गया सहारनपुर का रहने वाला आतंकी, ISIS के लिए जासूसी करता था 19 वर्षीय छात्र
सहारनपुर : यूपी ATS को मुरादाबाद में बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। ATS ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल से जुड़े BDS के 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया छात्र महानगर सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके के मानकमऊ का रहने वाला हारीश अली है। BDS का छात्र मुरादाबाद में रहकर न सिर्फ डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था बल्कि आतंकी संगठन ISIS के ऑनलाइन मॉड्यूल के लिए काम करता था। ATS को युवक के पास आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत भी हाथ लगे…
Read Moreमरीज़ बनकर लखनऊ के चिनहट CHC में लाइन में लगे बृजेश पाठक, गंदगी के ढेर देखकर भड़के डिप्टी सीएम
लखनऊ : सोमवार को डिप्टी CM बृजेश पाठक ने चिनहट कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचे जहां वे मरीजों की लाइन में लगे और मरीजों से स्वास्थ्य संबधी जानकारी ली। उन्होंने खराब साफ-सफाई, वार्डों की जर्जर हालत और आम लापरवाही को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनरल वार्ड में कई बिस्तरों पर चादरें न होने और अस्पताल परिसर के अंदर गंदगी देखकर गहरी नाराज़गी जताई। डिप्टी CM ने ज़िम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी करने और सफाई एजेंसी का एक हफ़्ते का भुगतान रोकने के निर्देश दिए।…
Read Moreमुश्किल में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गिरफ्तारी को तैयार बताने के बाद अब हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका
लखनऊ/प्रयागराज : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) की अर्जी दाखिल की है। उनके खिलाफ नाबालिग बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न समेत अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। सूत्रों के अनुसार, याचिका दाखिल करने से पहले मामले की जानकारी लोक अभियोजक (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) कार्यालय को भी दी गई है। इस मामले में एफआईआर प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज की गई थी। POCSO एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा एफआईआर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी को नामजद किया गया…
Read More